एक्सप्लोरर

Sabeer Bhatia: जानिए कौन हैं सबीर भाटिया, जिनकी सिर्फ 18 महीने पुरानी कंपनी 400 मिलियन डॉलर में माइक्रोसॉफ्ट ने खरीदी थी

Hotmail: सबीर भाटिया और जैक स्मिथ हॉटमेल के फाउंडर हैं. उन्होंने 1996 में हॉटमेल को लॉन्च किया. इस पर माइक्रोसॉफ्ट की नजर पड़ गई और अगले ही साल उन्होंने 400 मिलियन डॉलर में हॉटमेल को खरीद लिया था.

Hotmail: ईमेल ने हमारे कम्युनिकेशन करने के तरीके को बहुत आसान बनाया है. आज हम में से ज्यादातर लोग गूगल के जीमेल (Gmail) का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा याहू और आउटलुक डॉट कॉम भी इस सेक्टर के बड़े खिलाड़ी रहे हैं. आउटलुक डॉट कॉम (Outlook.com) को पहले हॉटमेल (Hotmail) के नाम से जाना जाता था और इसे बनाने वाले एक हिंदुस्तानी सबीर भाटिया थे. इस हॉटमेल और सबीर भाटिया की कहानी बड़ी रोचक है. सबीर भाटिया (Sabeer Bhatia) और उनके साथी जैक स्मिथ (Jack Smith) ने 1996 में हॉटमेल बनाई और इसे माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी दिग्गज कंपनी ने मात्र 18 महीने बाद 1997 में 400 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था. सबीर भाटिया के लिए यह डील किसी सपने के सच होने जैसी थी. 

140 मिलियन डॉलर का था ऑफर, 400 मिलियन डॉलर में हुई डील 

सबीर भाटिया ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान हॉटमेल से जुड़े रोचक किस्से साझा किए. उन्होंने कहा कि हम एक छोटी कंपनी थे. हमारे लिए माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी से इतनी जल्दी ऑफर आना एक बड़ी बात थी. हमने यहां-वहां से पूंजी जुटाकर कंपनी को खड़ा किया था. हम जानते थे कि आगे जाकर यह काम बड़ा बनेगा लेकिन, उस समय हॉटमेल से हम पैसा नहीं बना पा रहे थे. अगर उस समय हमने माइक्रोसॉफ्ट को मना कर दिया होता तो बड़ी मुश्किल आती. माइक्रोसॉफ्ट ऐसा ही प्रोडक्ट खुद भी बना सकती थी. उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट का पहला ऑफर सिर्फ 140 मिलियन डॉलर का था. कई महीनों तक चली वार्ता के बाद आखिरकार डील 400 मिलियन डॉलर में हुई थी. 

सबीर भाटिया और जैक स्मिथ ने 1996 में हॉटमेल को किया लॉन्च 

सबीर भाटिया और जैक स्मिथ ने 4 जुलाई, 1996 को हॉटमेल की शुरुआत की. उसी समय रॉकेटमेल नाम की सर्विस भी लॉन्च हुई थी. यह बाद में याहू मेल (Yahoo! Mail) बन गई थी. उस समय फ्री स्टोरेज लिमिट सिर्फ 2 एमबी थी. इसे शुरुआती फंडिंग वेंचर कैपिटल फर्म ड्रेपर फिशर जुरवेस्टन (Draper Fisher Jurvetson) से मिली थी. दिसंबर, 1997 तक हॉटमेल से 85 लाख लोग जुड़ चुके थे. हॉटमेल की शुरुआत करने से पहले सबीर भाटिया ने एप्पल कम्प्यूटर्स के साथ ही कुछ समय तक काम किया था. 

कई कंपनियां बनाईं लेकिन हॉटमेल की सफलता को दोहरा नहीं सके

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा हॉटमेल का अधिग्रहण करने के बाद उन्होंने लगभग एक साल तक वहां भी काम किया. इसके बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़कर ईकॉमर्स कंपनी आरजू इंक (Arzoo Inc) की शुरुआत की थी. इसके अलावा उन्होंने जैक्सटर एमएसएस (JaxtrSMS) की स्थापना भी की थी. हालांकि, वह हॉटमेल जैसी सफलता को दोहरा नहीं सके. उधर, हॉटमेल के दूसरे फाउंडर जैक स्मिथ साल 2007 से ही सॉफ्टवेयर कंपनी प्रॉक्सीमैक्स (Proximex) के सीईओ हैं.

ये भी पढ़ें 

Amul: पूरी दुनिया में कायम हुआ अमूल का दबदबा, बन गया सबसे मजबूत फूड ब्रांड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना...', DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान से सियासी तूफान
'उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना...', DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान से सियासी तूफान
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
Taskaree Review: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा, कस्टम और स्मगलिंग पर बनी कमाल सीरीज
तस्करी रिव्यू: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा

वीडियोज

Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |
Top News: अभी की बड़ी खबरें | LOC | I- PAC | PM MODI | America | West Bengal | Iran
I-PAC पर ED Raid की आज Kolkata High Court में होगी LIVE सुनवाई । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना...', DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान से सियासी तूफान
'उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना...', DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान से सियासी तूफान
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
Taskaree Review: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा, कस्टम और स्मगलिंग पर बनी कमाल सीरीज
तस्करी रिव्यू: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
5 साल का अनुभव, लेकिन सैलरी उल्टी गिनती में! IT प्रोफेशनल की कहानी ने मचाया हड़कंप
5 साल का अनुभव, लेकिन सैलरी उल्टी गिनती में! IT प्रोफेशनल की कहानी ने मचाया हड़कंप
क्या वाकई सबसे सिक्योर है आईफोन, फिर बातचीत के तुरंत बाद क्यों दिखते हैं विज्ञापन?
क्या वाकई सबसे सिक्योर है आईफोन, फिर बातचीत के तुरंत बाद क्यों दिखते हैं विज्ञापन?
Stress And Anxiety: चुटकियों में दूर होंगे तनाव-चिंता, मुश्किल वक्त में भी खुश रखेंगे Premanand Ji Maharaj के ये 6 तरीके
चुटकियों में दूर होंगे तनाव-चिंता, मुश्किल वक्त में भी खुश रखेंगे Premanand Ji Maharaj के ये 6 तरीके
Embed widget