एक्सप्लोरर

Meesho ने फंड जुटाने की योजना से किया इनकार, IPO को लेकर दी बड़ी जानकारी

Meesho: स्टार्टअप कंपनी मीशो के CEO विदित आत्रे ने आईपीओ और कंपनी के फंड से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर की है. हालांकि उन्होंने फंड जुटाने की योजना से अभी इनकार किया है.

Meesho: ऑनलाइन फैशन प्लेटफॉर्म मीशो (Fashion Platform Meesho) ने फंड जुटाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके पास फंड की कमी नहीं है और फिलहाल मार्केट से फंड इकट्ठा करने का कोई प्लान नहीं है. कंपनी के सीईओ और को फाउंडर विदित आत्रे (Meesho CEO Vidit Aatrey) ने बताया कि हमारे पास कंपनी को चलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में फंड मौजूद है. कंपनी ने साल 2021 में बड़ी मात्रा में फंड उठाया था. ऐसे में इस समय उसे किसी तरह के फंड की कमी नहीं है. गौरतलब है कि इस समय मार्केट में कई ऐसी स्टार्टअप कंपनियां हैं, जो फंड की कमी से जूझ रही हैं. इसके साथ ही कंपनी के सीईओ ने आईपीओ के बारे में भी जानकारी दी है.

मीशो के पास है पर्याप्त फंड

बिजनेस टुडे से बातचीत करते हुए विदित आत्रे ने कहा कि हम नसीब वाले हैं कि हमने साल 2021 में पर्याप्त मात्रा में फंड जुटा लिया था. यह फंड जरूरत से ज्यादा था. ऐसे में अब हमारे पास पैसों की कमी नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी कंपनी का मार्केट से फंड जुटाने का कोई प्लान नहीं है. कंपनी अपने कामकाज को बिना किसी परेशानी के सालों तक चला सकती है.

कंपनी ने आखिरी बार मार्केट से पैसे 15 महीने पहले सितंबर, 2021 को उठाएं थे. कंपनी ने Fidelity और Capital Group से 570 मिलियन डॉलर फंड उठाया था. इसके अलावा SoftBank Vision फंड से कंपनी ने 300 मिलियन डॉलर फंड उठाया था.

IPO को लेकर CEO ने कही यह बात

इसके अलावा कंपनी के सीईओ विदित आत्रे ने कहा कि कंपनी अब आगे फंड उठाने के लिए अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आएगी. कंपनी के मुनाफे में आने के बाद वह आईपीओ लाने पर विचार करेंगे. बता दें कि लंबे वक्त से मीशो के आईपीओ के बारे में खबरें आ रही है. 

ये भी पढ़ें-

Jeevan Anand Policy: केवल 45 रुपये हर दिन के निवेश पर मिलेगा 25 लाख रुपये का फंड, जानें इस LIC स्कीम की पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget