एक्सप्लोरर

MCX के शेयरों में जबरदस्त उछाल, SEBI की मंजूरी से इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स की शुरुआत

MCX के शेयरों ने पिछले पांच ट्रेडिंग सेशनों में ही 17 फीसदी का रिटर्न दिया है. बीते एक महीने में स्टॉक ने 40 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है. पिछले छह महीनों में निवेशकों की संपत्ति 16 फीसदी बढ़ी है.

देश की जानी-मानी कमोडिटी एक्सचेंज कंपनी MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के शेयरों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कंपनी के शेयर 7.5 फीसदी की तेजी के साथ 7,971 रुपये के हाई पर पहुंच गए. इस तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह है SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) की मंजूरी, जो MCX को इलेक्ट्रिसिटी से जुड़े डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने के लिए मिली है.

MCX ने क्या कहा?

MCX के मुताबिक, ये नए इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स इलेक्ट्रिसिटी उत्पादकों, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों और बड़े उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिसिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाव का एक नया और प्रभावी जरिया देंगे. इन कॉन्ट्रैक्ट्स को इलेक्ट्रिसिटी की कीमतों से जोड़ा जाएगा, जिससे जोखिम प्रबंधन में मदद मिलेगी और इलेक्ट्रिसिटी बाज़ार की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी.

फाइनेंशियल एक्सप्रेस पर छपी खबर के अनुसार, MCX की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रवीणा राय ने कहा, "ये कॉन्ट्रैक्ट्स प्रतिभागियों को एक भरोसेमंद, पारदर्शी और रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म प्रदान करेंगे, जिससे वो इलेक्ट्रिसिटी की बदलती कीमतों के जोखिम को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे. खासकर अब जब रिन्यूएबल एनर्जी और बाजार आधारित सुधारों के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कीमतों में तेजी से बदलाव हो रहा है." MCX से पहले NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) को भी इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स लॉन्च करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी जानकारी कंपनी ने मई में जारी अपनी तिमाही रिपोर्ट में दी थी.

MCX के तिमाही नतीजे भी दमदार

FY25 की चौथी तिमाही में MCX का मुनाफा 54 फीसदी बढ़कर 135 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 88 करोड़ था. वहीं, इस तिमाही में कंपनी की कुल ऑपरेशनल आय 291 करोड़ रही, जो पिछले साल के 181 करोड़ से 61 फीसदी ज़्यादा है. इसके साथ ही MCX ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 30 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है.

MCX के स्टॉक ने दिया शानदार रिटर्न

MCX के शेयरों ने पिछले पांच ट्रेडिंग सेशनों में ही 17 फीसदी का रिटर्न दिया है. बीते एक महीने में स्टॉक ने 40 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है. पिछले छह महीनों में निवेशकों की संपत्ति 16 फीसदी बढ़ी है और एक साल में इस स्टॉक ने 118 फीसदी तक की शानदार रिटर्न दी है.

आपको बता दें, MCX का यह कदम भारत के ऊर्जा बाज़ार में एक नया अध्याय खोल सकता है. इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स न केवल निवेशकों के लिए एक नया अवसर बनेंगे, बल्कि इलेक्ट्रिसिटी से जुड़े कारोबारों के लिए जोखिम को भी बेहतर तरीके से संभालने का मौका देंगे.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अंबानी से 700 करोड़ का ऑर्डर मिलने का दिख रहा असर, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 6 परसेंट का उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget