एक्सप्लोरर

GST EFFECT: आपके सपनों की कार हुई सस्ती, यहां जानें- कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली: जीएसटी लागू होते ही अब आपको सपनों की गाड़ी खरीदने के लिए कम पैसे देने होंगे. मारुति सुजुकी ने जीएसटी का फायदा ग्राहकों को देने के लिये अपने व्हीकल्स की कीमतों में 3 फीसदी तक की कटौती की है. उसने जीएसटी दरों का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को ट्रांसफर कर दिया है. कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने बयान में कहा कि कंपनी की कारों की शोरूम कीमतें तीन फीसदी तक कम हो चुकी हैं. हालांकि मारुति की कारों के मॉडलों की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होंगी क्योंकि जीएसटी से पहले लागू वैट दरों के मुताबिक अलग जगहों पर टैक्स रेट अलग था. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी 2.46 लाख रुपये की आल्टो-800 से लेकर 12.03 लाख रुपये की कीमत वाली एस-क्रॉस तक के कई मॉडलों का प्रोडक्शन और बिक्री करती है. मारुति सुजुकी की ऑल्टो 800 के दाम 7500 रुपये तक कम हुए जबकि मारुति स्विफ्ट की कीमत 18,000 रुपये तक घट गई. वहीं स्विफ्ट डिजायर का दाम 20 हजार रुपये तक कम हो गया है. सियाज और अर्टिंगा हुईं 1 लाख रुपये तक महंगी हालांकि कंपनी ने स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली सियाज और अर्टिगा मॉडल के डीजल वर्जन की कारों के दाम 1 लाख रुपये से ज्यादा बढ़ा दिए हैं. क्योंकि जीएसटी ढांचे के तहत उसे हल्के हाइब्रिड व्हीकल्स पर मिलने वाली टैक्स छूट खत्म हो गयी है. हालांकि मारुति की बढ़े हुये मॉडलों की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होंगी. GST के बाद जगुआर लैंड रोवर की कारें भी सात फीसदी तक सस्ती टाटा मोटर्स समूह की कंपनी जगुआर लैंड रोवर जेएलआर ने भारत में बिक रही अपनी सभी कारों के दामों में औसतन 7 फीसदी घटाने का आज ऐलान किया है. जीएसटी आने से कंपनी की लागत में कमी होगी जिसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कीमतों में कटौती की गई है. इसके जरिए जगुआर लैंड रोवर ने गाड़ियों के दाम 2.6-3 लाख रुपये तक घटा दिए हैं. कंपनी ने कहा है कि वह गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी के लिए पूरी तरह तैयार है. देश में कंपनी के सभी 25 शो-रूम पर ग्राहकों को तत्काल प्रभाव से नयी घटी हुई दर पर कारें दी जाएंगी. जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, दिल्ली में शो रूम की कीमतों के आधार पर हमारी सभी कारों के दाम औसतन 7 फीसदी के करीब कम हो गए हैं. भारत में जगुआर ब्रांड के तहत जेएलआर व्हीकल्स में एक्सई के कई माडलों की कीमतें 34.64 लाख रुपये से शुरू होती हैं. एक्सएफ की कीमतें 44.89 लाख रुपये, एफ-पेस की कीमतें 67.37 लाख रुपये और एक्सजे माडल के अलग-अलग संस्करण की कीमतें 97.39 लाख रुपये से शुरू होती हैं. क्यों सस्ती हुआ लैंड रोवर ब्रांड कारें लैंड रोवर ब्रांड में डिस्कवरी स्पोर्ट की कीमतें 40.04 लाख रुपये, रैंज रोवर एवाक के दाम 42.37 लाख रुपये, रेंज रोवर स्पोर्ट 89.44 लाख रुपये और रैंज रोवर के विभन्न संस्करणों की कीमतें 1.59 करोड़ रुपये से शुरू होती हैं. आज से शुरू नयी टैक्स प्रणाली जीएसटी में 1500 सीसी से ऊपर की क्षमता के इंजन वाली लक्जरी कारों और एसयूवी वाहनों पर जीएसटी के हाईस्ट रेट 28 फीसदी के साथ 15 फीसदी का सेस लागू किया गया है. इस तरह इन वाहनों पर कुल मिला कर 43 फीसदी टैक्स लगा है जो पहले टैक्स से कम हो गया है. पुराने टैक्स सिस्टम में लक्जरी कारों और एसयूवी वाहनों वाली कैटेगरी के वाहनों पर 50 फीसदी के आस पास टैक्स था. रोहित सूरी ने कहा कि उनकी कंपनी जीएसटी के लिए पूरी तरह तैयार है और हम 8-9 महीनों से इसकी तैयारी कर थे. उन्होंने कहा कि जीएसटी आने के बाद कंपनी के पुणे कारखाने से देश के दूसरे भागों में कारें कम समय में भेजी जा सकेंगी.
  • जीएसटी के बाद ह्युंदई की क्रेटा की कीमत 40-60 हजार तक कम हो गई है.
  • टोयोटा इनोवा का बेस मॉडल 14.2 लाख रुपये की जगह अब 13.3 लाख रुपये में मिलेगा.
  • मर्सिडीज ई-क्लास की कीमत भी 2 लाख रुपये तक कम हो चुकी है.
GST से संबंधित ये खबरें जरूर पढ़ें-

GST: हवाई जहाज की टिकट से लेकर होटल तक जीएसटी से आया ये बदलाव जानें- लागू हो गया जीएसटी, जरूर जानें इसके 10 फायदे जीएसटी पर बोले प्रणब मुखर्जी- बच्चे के दांत निकलते हैं तो दिक्कत होती है, पढ़ें पूरा भाषण GST LAUNCH: पीएम मोदी ने कहा- इससे टैक्स टेररिज्म, इंस्पेक्टर राज पर रोक लगेगी, पढें पूरा भाषण पढ़ें- आधी रात को लागू हुआ जीएसटी, जानें इस दौरान क्या-क्या हुआ आम आदमी पर GST इफेक्ट! GST से सिर्फ उतनी ही परेशानी होगी जितनी नए नंबर के चश्मे से होती है: पीएम मोदी देश भर में लागू हुआ GST: राष्ट्रपति-पीएम ने शुरू किया सबसे बड़ा टैक्स सुधार GST से एक टैक्स, एक देश और एक ही बाजार होगा, आर्थिक विकास दर बढ़ेगीः वित्त मंत्री GST हुआ लागू, अब आपकी जिंदगी में ये 5 चीजें पूरी तरह बदल गई हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget