एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: पैरेंट कंपनी से डबल हुआ साइज, इस तरह से बढ़ा मारुति सुजुकी का कारोबार

Maruti Suzuki Market Cap: मारुति सुजुकी अपनी पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्प से न सिर्फ मार्केट कैप बल्कि रेवेन्यू और प्रॉफिट के मामले में भी काफी आगे निकल चुकी है.

Maruti Suzuki Market Cap: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने एक और कीर्तिमान रच दिया है. मारुति सुजुकी ने अपनी ही पैरेंट कंपनी जापान की सुजुकी मोटर कॉर्प (Suzuki Motor Corp) को पछाड़ दिया है. मारुति सुजुकी का मार्केट कैप अब सुजुकी से लगभग दोगुना बड़ा हो गया है. यह कारनामा होने में मात्र 10 साल लगे हैं. साल 2015 में मारुति ने पहली बार सुजुकी को मार्केट कैप के मामले में पीछे छोड़ा था. 

मारुति सुजुकी का मार्केट कैप 46.9 अरब डॉलर हुआ 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी का मार्केट कैप इस समय 46.9 अरब डॉलर का हो चुका है. उधर, सुजुकी कॉर्प का मार्केट कैप 22.1 अरब डॉलर है. मारुति सुजुकी का स्टॉक पिछले काफी समय से लगातार उछाल पर है. कंपनी का नेट रेवेन्यू भी 7.6 फीसदी की दर से बढ़कर पिछले 5 साल में 1.13 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि सुजुकी कॉर्प का नेट रेवेन्यू 4.3 फीसदी की दर से ही बढ़ा है. इसी तरह मारुति सुजुकी का नेट प्रॉफिट भी 1 फीसदी की दर से बढ़ा है जबकि सुजुकी कॉर्प का नेट प्रॉफिट सिर्फ आधा फीसदी की दर से ही बढ़ा है. सुजुकी कॉर्प की मारुति सुजुकी में 58.2 फीसदी हिस्सेदारी है.

कमाल कर रहे हैं मारुति सुजुकी के शेयर

शुक्रवार को मारुति सुजुकी के शेयर (Maruti Suzuki Stock) लगभग 4 फीसदी ऊपर गए. इसके चलते साल 2024 में अब तक कंपनी के शेयर लगभग 20 फीसदी रिटर्न दे चुके हैं. उधर, सुजुकी कॉर्प के शेयर 13 फीसदी ही ऊपर गए हैं. मारुति सुजुकी स्टॉक में आ रही उछाल उसकी बेहतर सेल आंकड़ों के अलावा सीएनजी वेहिकल में उसकी महारत के चलते भी हासिल हो रही है. ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) के अनुसार, सीएनजी वेहिकल का मार्केट शेयर फिलहाल 15 फीसदी का है. साल 2030 तक यह आंकड़ा 22 फीसदी पर पहुंच जाएगा. इससे कंपनी को काफी फायदा होगा. वह जल्द ही नए सीएनजी मॉडल मार्केट में उतारने वाली है.

हाइब्रिड सेगमेंट में कोई नहीं है टक्कर में 

इसके अलावा सरकार भी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल को बढ़ावा दे रही है. हाल ही में सड़क, परिवहन एवं हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने हाइब्रिड वेहिकल पर टैक्स घटाकर 12 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था. मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) के अनुसार, यदि हाइब्रिड गाड़ियों पर जीएसटी 12 फीसदी हो जाता है तो यह मारुति सुजुकी के लिए बड़ी जीत होगी. वह पहले से हाइब्रिड गाड़ियां मार्केट में उतार रहे हैं. उन्हें इस सेगमेंट में टक्कर देने के लिए फिलहाल कोई और कंपनी तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें 

Rupee Fall: डॉलर के मुकाबले रुपये की एतिहासिक गिरावट, ऑल टाइम लो को छुआ, सोना-चांदी भी गिरे  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget