एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी की गाड़ियों का बनेगा हेल्थ कार्ड, नेक्सा सर्विस सेंटर की शुरुआत

नेक्सा अभी तक मारुति सुजुकी की चुनिंदा गाड़ियों की बिक्री के लिए विशेष डीलर के तौर पर जानी जाती रही है, लेकिन अब इसी ब्रांड के तहत नया तरह का सर्विस सेंटर शुरु किया गया है.

नई दिल्लीः आपकी कार की सेहत कैसी है? ये सवाल सुनने में कुछ अजीब सा लगेगा, लेकिन जवाब हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी. मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों के लिए सर्विस की नई व्यवस्था नेक्सा के तहत अपनी गाड़ियों का हेल्थ कार्ड जारी करने का ऐलान किया है.

वैसे नेक्सा अभी तक मारुति सुजुकी की चुनिंदा गाड़ियों की बिक्री के लिए विशेष डीलर के तौर पर जानी जाती रही है, लेकिन अब इसी ब्रांड के तहत नया तरह का सर्विस सेंटर शुरु किया गया है. पहला सेंटर दिल्ली से सटे गुरुग्राम में खोला गया है जबकि इस कारोबारी साल के अंत (मार्च, 2017) तक विभिन्न शहरों में 70 और 2020 तक 300 सेंटर खोले जाने की योजना है. कार बाजार की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी का कहना है कि नया सर्विस सेंटर हर साल 20 लाख गाड़ी बेचे जाने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा. ये सेंटर पूर तरह से पेपरलेस होंगे. साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पानी के दोबारा इस्तेमाल की भी सुविधा तैयार की गयी है.

नेक्सा के नए सर्विस सेंटर के लिए आप एप के जरिए बुकिंग करा सकते हैं. बुकिंग मंजूर होने के बाद आपका दिन और समय तय कर दिया जाएगा. जैसे ही आपकी गाड़ी सर्विस सेंटर पर पहुंचेगी, उसकी आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिटी) के आधार पर बैरियर हट जाएगा. ध्यान रहे कि सरकारी नीति के तहत हर कार के लिए आरएफआईडी जरुरी है. इसी के तहत मारुति की तमाम गाड़ियां 2015 से आरएफआईडी के साथ ही सड़कों पर आ रही हैं. वैसे बगैर आरएफआईडी वाली गाड़ियों की और पहले से बुकिंग कराए बगैर भी आप यहां सर्विसिंग करा सकते हैं.

बैरियर पार करने के बाद आपकी मुलाकात सर्विस मैनेजर से होगी जो कि टेबलेट पर आपकी गाड़ी का इतिहास बता देगा. साथ ही पूरी पड़ताल के बाद अनुमानित लागत का जिक्र किया जाएगा. अगर आप उससे सहमत हैं तो फिर सर्विसिंग के लिए गाड़ी को ले जाया जाएगा. अब यहां पर ग्राहक के सामने विकल्प ये है कि वो या तो खास लाउंज में जाए या फिर तय समय के बाद आकर गाड़ी ले जाए.

खास लाउंज में शीशे की दीवार है जिसके जरिए आप अपनी गाड़ी की सर्विसिंग होते देख सकते हैं. लाउंज में चाय वगैरह का तो इंतजाम है ही, साथ ही आपके लिए गाड़ियों से जुड़ी खास तरह के वीडियो देखने का भी इंतजाम है. आप चाहें तो अपने मोबाइल पर लाइव चैट के जरिए कार की सर्विसिंग में हो रही प्रगति का जायजा ले सकते हैं, साथ ही सर्विस सेंटर में लगे कैमरे के जरिए लाइव सर्विसिंग भी देख सकते हैं. हां ये याद रहे कि लाउंज में गीत-संगीत या मनोरंजन का कोई साधन नही.

इस सर्विस सेंटर के जरिए पहली बार कार के लिए हेल्थ कार्ड का इंतजाम किया गया है. जैसे आपका अलग-अलग टेस्ट कर हेल्थ कार्ड तैयार किया जाता है, उसी तरह विभिन्न पैमानों पर खास ‘डायग्नोस्टिक बे’ आप अपनी कार की पड़ताल करवा कर हेल्थ कार्ड ले सकते हैं. इस कार्ड के आधार पर आपको ये अंदाजा लगेगा कि आप अपनी गाड़ी की देखभाल कैसे करें और किस तरह से सर्विसिंग करवाएं.

मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आऱ एस कलसी का कहना है कि इस सेंटर पर केवल नेक्सा से ही बिकने वाली गाड़ियां नहीं, बल्कि मारुति की तमाम गाड़ियों की सर्विसिंग करायी जा सकती है. हालांकि इस सर्विस सेंटर पर सेवा की लागत थोड़ी ज्यादा होगी. ध्यान रहे कि मारुति सुजुकी बलेनो, बलेनो आरएस, इग्निस, सियाज और एस क्रॉस जैसे मॉडल को नेक्सा के जरिए बेचती है जबकि बाकी दूसरे मॉडल आम डीलरों के जरिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget