एक्सप्लोरर

Apple Plant: शादीशुदा महिलाओं को एप्पल के प्लांट में नहीं मिल रही जॉब! सरकार हुई चौकन्ना, मांगी रिपोर्ट

Foxconn India Plant: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इन आरोपों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.

Foxconn India Plant: दुनिया की सिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल पर बड़ा गंभीर आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल के फॉक्सकॉन इंडिया आईफोन प्लांट में शादीशुदा महिलाओं को काम पर नहीं रखा जा रहा है. इस आरोप को संज्ञान में लेते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी है. तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) के लेबर डिपार्टमेंट से से इस बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. 

फॉक्सकॉन इंडिया प्लांट पर लगे गंभीर आरोप 

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि एप्पल के फॉक्सकॉन इंडिया (Foxconn India) प्लांट में सिर्फ गैर शादीशुदा महिलाओं को ही नौकरी दी जाती है. इन मीडिया मीडिया रिपोर्ट पर ध्यान देते हुए लेबर एवं एम्प्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने कार्रवाई की है. समान पारिश्रमिक अधिनियम, 1976 की धारा 5 में साफ कहा गया है कि नौकरी देते समय पुरुष और महिलाओं में कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है. इसलिए राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है. साथ ही रीजनल चीफ लेबर कमिश्नर को भी निर्देश दिया गया है कि वह भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं.

रणनीति के तहत शादी के बाद महिलाओं को नहीं मिल रही नौकरी 

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एप्पल के बड़े सप्लायर फॉक्सकॉन में रणनीति के तहत शादीशुदा महिलाओं को नौकरी देने से बचा जा रहा है. फॉक्सकॉन का यह प्लांट चेन्नई के नजदीक श्रीपेरंबूदर में स्थित है. एप्पल और फॉक्सकॉन ने माना था कि साल 2022 के दौरान उनसे हायरिंग में कुछ गलतियां हुई थीं. दोनों कंपनियों ने कहा था कि इन्हें सुधार लिया गया है. हालांकि, रायटर्स की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इस प्लांट में साल 2023 और 2024 के दौरान भी जॉब उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो अभी तक गैर शादीशुदा हैं.

शादीशुदा महिलाओं पर जिम्मेदारियां ज्यादा, पहनती हैं ज्वेलरी 

सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि चूंकि शादीशुदा महिलाओं पर जिम्मेदारियां ज्यादा होती हैं. इसलिए कंपनी उन्हें काम नहीं देना चाहती. इसके अलावा समाज और संस्कृति से जुड़े मसले भी शादीशुदा महिलाओं को नौकरी देने के आड़े आ रहे हैं. यह रिपोर्ट फॉक्सकॉन के कई पूर्व कर्मचारियों के दावों पर तैयार की गई है. कई लोगों ने यह भी कहा कि चूंकि महिलाएं ज्वेलरी पहनती हैं इसलिए प्रोडक्शन में दिक्कत आ सकती है. 

ये भी पढ़ें 

LTIMindtree: एएम नाइक ने दिया इस्तीफा, अब इनके हाथ में जाएगी एलटीआईमाइंडट्री की बागडोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी
चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?
चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?
सड़ी सब्जियां, घटिया मांस और एक्सपायर्ड दूध... 5-स्टार होटलों पर FDA का बड़ा छापा
सड़ी सब्जियां, घटिया मांस और एक्सपायर्ड दूध... 5-स्टार होटलों पर FDA का बड़ा छापा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget