एक्सप्लोरर

रिकॉर्ड बनाने के बाद नीचे आया बाजारः निफ्टी 11,700 से नीचे फिसला, सेंसेक्स 198 अंक ऊपर 38,871 पर बंद

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत शेयर बाजार के लिए धमाकेदार रही. आज सुबह ही सेंसेक्स ने 39,000 का रिकॉर्ड स्तर पार कर लिया था और निफ्टी ने भी 11,700 के स्तर को पछाड़ दिया था.

नई दिल्लीः नए वित्तीय वर्ष और कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में आज बाजार में एतिहासिक ऊंचाई देखी गई और सेंसेक्स ने पहली बार 39,000 का स्तर पार कर लिया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार तेजी आई. स्टॉक मार्केट में शेयरों में जोरदार खरीदारी के कारण सेंसेक्स ने 39 हजार के रिकॉर्ड स्तर को पछाड़ दिया. सुबह करीब 10:18 बजे 335 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स 39,000 के स्तर पर पहुंचा तो निफ्टी भी रेकॉर्ड ऊंचाई के करीब 11,700 के पार कारोबार कर रहा था. इससे पहले 9 अगस्त 2018 को सेंसेक्स पहली बार 38,000 के पार गया था.

क्यों आ रही है बाजार में तेजी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती किए जाने के अनुमान से निवेशक उत्साहित हैं. सकारात्मक विदेशी संकेतों और घरेलू मुद्रा में आई मजबूती से बाजार को सपोर्ट मिला और जोरदार लिवाली देखी जा रही है.

कैसे बंद हुआ बाजार बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 198.96 अंक यानी 0.51 फीसदी की उछाल के बाद 38,871.87 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 31.70 अंक यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 11,655.60 पर जाकर बंद हुआ है.

स्मॉलकैप-मिडकैप का कैसा रहा हाल आज मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी मिडकैप 50 करीब 0.2 फीसदी ऊपर बंद हुआ और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.28 फीसदी की बढ़त देखी गई है. निफ्टी स्मॉलकैप 50 में करीब 1 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी के बल पर शेयर बाजार में जोरदार उछाल कायम रहा. मेटल शेयरों में 1.84 फीसदी, आईटी में 1.33 फीसदी, पीएसयू बैंक में 1.05 फीसदी, इंफ्रा शेयरों में 1 फीसदी की बढ़त देखी गई. ऑटो सेक्टर में 0.91 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ.

निफ्टी के 50 शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट के साथ और 28 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो टाटा मोटर्स 7.5 फीसदी की जोरदार उछाल पर बंद हुआ. हिंडाल्को 5.28 फीसदी, भारती एयरटेल करीब 3 फीसदी ऊपर रहे. विप्रो में 2.69 फीसदी और मारुति सुजुकी में 2.51 फीसदी की तेजी रही.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर गिरने वाले शेयरों में जी का शेयर 3.28 फीसदी, यूपीएल का शेयर 2.80 फीसदी नीचे बंद हुए. इसके अलावा आयशर मोटर्स 2.6 फीसदी, आईओसी 2.55 फीसदी और इंडसइंड बैंक 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

शेयर मार्केट: नए वित्त वर्ष में सेंसेक्स की नई ऊंचाई, पहली बार 39 हजार के पार

नए वित्तीय साल की शुरुआत: आज से बदल जाएगा बहुत कुछ, यहां जानें अहम बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget