एक्सप्लोरर

बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 131 अंक चढ़कर 34900 के करीब, निफ्टी 10,500 के पार

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 131.52 अंक यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 34,865.10 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन में भारी गिरावट दिखाने के बाद अब दो दिन से शेयर बाजार में अच्छा कारोबार देखा जा रहा है. शुक्रवार को भी बाजार अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ था और आज हफ्ते के पहले दिन भी शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं. हालांकि तेजी बहुत बड़ी नहीं है लेकिन लगातार गिरावट की मार झेल रहे बाजार के लिए ये थोड़ी राहत की बात है. आज के कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों से बाजार को सहारा मिला और बाजार में तेजी लौटी.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 131.52 अंक यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 34,865.10 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 40.00 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 10,512.50 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है.

बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 131 अंक चढ़कर 34900 के करीब, निफ्टी 10,500 के पार

सेक्टरवार कारोबार निफ्टी के 11 में से चार सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के साथ और बाकी सात इंडेक्स में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा 2.61 फीसदी की तेजी फार्मा शेयरों में देखी गई और आईटी शेयर 1.77 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं. ऑटो शेयरों में 0.55 फीसदी की गिरावट रही और निजी बैंक शेयर 0.37 फीसदी टूटे.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज निफ्टी के शेयरों में बड़ा संतुलन नजर आया और 50 में से 25 शेयर तेजी के साथ और बाकी 25 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए हैं. आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में डॉ रेड्डी 4.76 फीसदी, सिप्ला 3.07 फीसदी और इंफोसिस 3.64 फीसदी की तेजी पर बंद हुए हैं. हिंडाल्को में 2.56 फीसदी और आईटीसी में 2.34 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचपीसीएल 2.84 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.64 फीसदी और एचयूएल 2.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. एमएंडएम में 2.42 फीसदी और गेल के शेयर में 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार देखा गया है.

शशि थरूर बोले -अच्छा हिंदू दूसरे का पूजा स्थल गिराकर नहीं चाहता अयोध्या में राम मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget