एक्सप्लोरर

CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

दिल्ली के जंतर-मंतर में 10 अक्टूबर को CJP का प्रोटेस्ट होने जा रहा है. जिसके कारण दिल्ली के कई रास्ते बंद रहने वाले हैं. आइये जानते हैं कि वीकेंड पर दिल्ली के बाजार खुले रहेंगे या बंद रहने वाले हैं.

10 अक्टूबर, शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन होने जा रहा है. पिछली बार हुए प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा चाक-चौबंध की जा रही हैं. इसी के चलते दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगे, 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहने वाले हैं, तो वहीं दिल्ली की ओर आने वाली कई ट्रेन भी रद्द की जा रही हैं.

इसी बीच शनिवार को छुट्टी होने के कारण कई लोग बाजार में खरीदारी करने की प्लानिंग कर बैठे थे, क्या उन्हें घर से निकलना चाहिए? क्या दिल्ली के बाजार बंद रहने वाले हैं या खुले रहेंगे? आइये जानते हैं कल यानी शनिवार को दिल्ली के बाजारों की क्या स्थिति रहने वली है.

दिल्ली के बाजार रहेंगे बंद?
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहने वाले हैं. जिसके कारण उस रास्ते पर जो भी बाजार होंगे वो बंद रह सकते हैं. कुछ व्यापारी संघों ने इसकी घोषणा भी कर दी है कि बाजार बंद रहेंगे या खुले. प्रदर्शन क्षेत्र के आसपास के बाजारों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखा जा रहा है.

ये बाजार रहेंगे बंद

  • भागीरथ पैलेस बाजार के व्यापारी संघ ने घोषणा की है वो बाजार बंद रखेंगे.
  • चांदनी चौक के मुख्य थोक बाजार और आसपास के हिस्से सुरक्षा अलर्ट के चलते बंद रहेंगे या प्रभावित रहेंगे.
  • एनडीटीए (NDTA) ने कनॉट प्लेस (CP) के दुकानदारों को सतर्क रहने और परिचालन सीमित रखने की सलाह दी है.

साप्ताहिक बाजारों पर क्या होगा असर?
शनिवार होने के कारण दिल्ली के उन बाजारों पर भी असर पड़ेगा जो रविवार को बंद रहते हैं (शनिवार को ये आमतौर पर खुले रहते हैं, लेकिन थोक लेन-देन दोपहर बाद बंद होने लगता है). ऐसे में इस प्रोटेस्ट का असर इन बाजारों पर भी पड़ सकता है. जैसे सदर का थोक बाजार रविवार को बंद रहता है और शनिवार को खुला रहता है. ऐसे में ये बाजार कल खुला रहेगा लेकिन मिडिल दिल्ली के ट्रैफिक प्रतिबंधों से ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो सकती है.

वहीं खरी बावली का बाजार भी रविवार को बंद रहता है लेकिन शनिवार को खुला रहता है. यहां पर भी  शनिवार को ग्राहकों की संख्या कम हो सकती है.

शराब की दुकानें रहेंगी बंद
10 अक्टूबर को प्रदर्शन के चलते सभी रिटेल शराब की दुकानें भी बंद रहने वाली हैं. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. ऐसे में 9 और 10 अक्टूबर को पूरी तरह शराब बंद (Dry Day) रहने वाला है.

ये बाजार रहेंगे खुले
शनिवार को दिल्ली के ज्यादातर खुदरा (Retail) बाजार खुले रहते हैं. प्रोटेस्ट का खासा असर सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, कमला नगर, ग्रेटर कैलाश जैसे बाजारों पर खास नहीं पड़ने वाला है. ऐसे में ये बाजार हर रोज की तरह की खुले रहेंगें. इसके अलावा सभी शॉपिंग मॉल की शनिवार को खुले रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget