एक्सप्लोरर

फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजारः सेंसेक्स पहली बार 38,000 के पार, निफ्टी 11,470 पर बंद

आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 136.81 अंक यानी 0.36 फीसदी की उछाल के साथ 38,024 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः कल आईएमएफ के जीएसटी को लेकर दिए गए बयान और भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जताए गए भरोसे के बाद आज फिर स्टॉक मार्केट में शानदार ऊंचाई देखने को मिली है और बाजार फिर रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा है. सेंसेक्स ने इतिहास में पहली बार 38,000 का स्तर पार कर लिया और निफ्टी भी एतिहासिक ऊंचाई पर बंद हुआ. हालांकि अमेरिकी बाजारों से अच्छे संकेत नहीं थे फिर भी घरेलू बैंकिंग और रियलटी शेयरों ने बाजार को ऊपर चढ़ने का सहारा दिया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 136.81 अंक यानी 0.36 फीसदी की उछाल के साथ 38,024 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 20.70 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 11,470.70 पर जाकर बंद हुआ है. पिछले 4 दिनों से लगातार बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई का सिलसिला जारी है और इसके साथ निवेशकों में भारी जोश देखा जा रहा है.

फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजारः सेंसेक्स पहली बार 38,000 के पार, निफ्टी 11,470 पर बंद

सेक्टोरियल इंडेक्स निफ्टी के सेक्टोरियल इंडेक्स को देखा जाए तो फार्मा, मीडिया, आईटी, ऑटो और इंफ्रा शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ और बाकी सेक्टर तेजी के हरे निशान के साथ बंद हुए हैं. आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले सेक्टर्स में सबसे ज्यादा 3 फीसदी की तेजी पीएसयू बैंकों में देखी गई और रियलटी शेयरों में 2 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. मेटल सेक्टर के शेयर 1.4 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहे हैं.

निफ्टी के शेयरों का हाल निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में तेजी के साथ और 27 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. विप्रो का शेयर सपाट कारोबार दिखाकर बंद हुआ. चढ़ने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक 4.20 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 4.17 फीसदी, हिंडाल्को 3.40 फीसदी और एसबीआई का शेयर करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा वेदांता का शेयर भी 2.56 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 4.75 फीसदी, टाइटन 2.14 फीसदी और ओेएनजीसी 2.03 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हो पाए हैं. इसके अलावा सिप्ला में 1.82 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 1.56 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड खत्म हुआ है.

IMF ने की भारत में जीएसटी की तारीफ, कहा-टैक्स ढांचा और आसान बनाने की जरूरत अगस्त के तीसरे हफ्ते में काम पर लौटेंगे वित्त मंत्री अरुण जेटली सरकार ने चीन से इंपोर्ट होने वाले 328 प्रोडक्ट्स के ऊपर इंपोर्ट डयूटी बढ़ाकर दोगुनी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget