एक्सप्लोरर

बाजार रहा सपाटः सेंसेक्स 14 अंक नीचे 31,283 पर, निफ्टी 9633 पर बंद

नई दिल्लीः आज घरेलू बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सुस्ती के साथ ही बंद हुए हैं. आज बाजार की शुरुआत भी मामूली कमजोरी के साथ हुई और दिन चढ़ते-चढ़ते बाजार में गिरावट बढ़ती गई. कमजोरी के चलते एक समय तो निफ्टी 9600 के पास भी गिरा था लेकिन बाद में निवेशकों की खरीदारी से थोड़ी तेजी लौटी.क्यों आई बाजार में गिरावट ग्लोबल बाजारों में देखी जा रही गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी देखा गया है जिससे शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सुस्ती देखी गई. वहीं आज ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर डुरेबल्स शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया. एफएमसीजी, रियल्टी और पीएसयू बैंक शेयरों में खरीददारी से मार्केट को सपोर्ट मिला और दोपहर बाद बाजार में रिकवरी लौटी.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 13.89 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 31,283.64 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 19.90 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 9,633 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी चढ़कर 15695 के पास बंद हुआ वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.04 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ. निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.65 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.60 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.2 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.26 फीसदी की गिरावट पर जबकि बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.9 फीसदी टूट कर बंद हुआ. ओएनजीसी के शेयर में 2.5 फीसदी की गिरावट ने ऑयल एंड गैस इंडेक्स को नीचे खींचा. हालांकि चढ़ने वाले सेक्टर्स देखें तो एफएमसीजी, एमएनसी, रियलटी शेयरों में मामूली तेजी दर्ज की गई. निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.77 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.55 फीसदी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. बैंक निफ्टी भी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त लेकर 23708 पर बंद हुआ. हालांकि सरकारी बैंकों में खरीदारी के दम पर पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.32 फीसदी ऊपर बंद हुआ.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 17 शेयरों में तेजी के साथ और 33 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में एचयूएल 3.11 फीसदी और रिलायंस 1.09 फीसदी ऊपर बंद हुए. मारुति में 1 फीसदी और कोटक बैंक में 0.86 फीसदी की उछाल देखी गई. सन फार्मा 0.85 फीसदी और एनटीपीसी 0.8 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी 2.66 फीसदी, हिंडाल्को 2.62 फीसदी, बॉश 2.08 फीसदी, गेल 1.92 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं. टाटा मोटर्स 1.90 फीसदी और ल्यूपिन 1.69 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत
आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत
27 सितंबर को कितने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल? जानें दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों का भाव
27 सितंबर को कितने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल? जानें दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों का भाव
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें रविवार को छुट्टी का क्या है स्टेटस
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें रविवार को छुट्टी का क्या है स्टेटस

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा...
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
Embed widget