एक्सप्लोरर

बाजार में फिर रिकॉर्ड ऊंचाईः निफ्टी ने 10,630 तो सेंसेक्स ने 34,440 का स्तर तोड़ा

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 90.40 अंक यानी 0.26 फीसदी की उछाल के साथ 34,443.19 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार के लगातार उच्चतम स्तरों पर जाने का सिलसिला जारी है. आज फिर बाजार रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर बंद हुआ है. कल ही बाजार ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ था जिसमें निफ्टी पहली बार 10,600 के पार बंद हुआ था और सेंसेक्स 200 अंक की उछाल के साथ 34,352 पर बंद हुआ था.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 90.40 अंक यानी 0.26 फीसदी की उछाल के साथ 34,443.19 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 13.40 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 10,637 पर जाकर बंद हुआ है.

क्यों आई बाजार में तेजी ग्लोबल संकेतों और मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों की तेजी के सपोर्ट से बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. ट्रेडर्स के उत्साह से बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा और इसके साथ ही बाजार में नए ऊपरी स्तर देखे गए.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज सबसे ज्यादा 2.81 फीसदी की उछाल रियलटी शेयरों में देखी गई है और एफएमसीजी शेयर 0.5 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं. हालांकि मीडिया शेयरों में 1.23 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. फार्मा शेयर 0.7 फीसदी टूटे और मीडिया शेयरों में भी कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 19 शेयर ही तेजी के हरे निशान के साथ और बाकी 31 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में कोल इंडिया 6.76 फीसदी, यस बैंक 2.37 फीसदी, आईटीसी 1.75 फीसदी, विप्रो 1.33 फीसदी और रिलायंस 1.23 फीसदी की बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए.

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट 2.22 फीसदी, आयशर मोटर्स 2 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 1.59 फीसदी, हिंडाल्को 1.47 फीसदी और बजाज फाइनेंस 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget