एक्सप्लोरर

बाजार 2 फीसदी चढ़कर बंद, निफ्टी 9050 के ऊपर तो सेंसेक्स 622 अंक उछलकर बंद हुआ

भारतीय बाजार में शानदार तेजी रही और सेंसेक्स-निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुए. निफ्टी ने 9050 का अहम स्तर पार करके बंद दिखाया.

नई दिल्लीः आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा साबित हुआ है और बाजार में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज शेयरों में शानदार खरीदारी रही, लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप शेयरों मे भी निवेशकों ने अच्छी लिवाली की. बैंक निफ्टी में भी आज अच्छी खरीदारी दर्ज की गई और ये बाजार बंद होते समय तेजी के हरे निशान में ही रहा.

किन स्तरों पर बंद हुआ बाजार बाजार के लिए आज आखिरी घंटे में ज्यादा तेजी के साथ निवेशकों का समर्थन दिखा. आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 622.44 अंक यानी 2.06 फीसदी की उछाल के साथ 30,818 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 187.45 अंक यानी 2.11 फीसदी की ऊंचाई के साथ 9066 पर बंद होने में कामयाब रहा.

कैसे रहा निफ्टी का हाल आज के कारोबार में निफ्टी को देखें तो इसके 50 में से 43 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो एचडीएफसी 5.78 फीसदी, डॉ रेड्डीज लैब्स 5.77 फीसदी ऊपर बंद हुए. आयशर मोटर्स 5.54 फीसदी और बीपीसीएल 5.51 फीसदी चढ़कर बंद हुए. वहीं यूपीएल का शेयर 5.37 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शेयरों को देखें तो भारती इंफ्राटेल 8.55 फीसदी और इंडसइंड बैंक 3 फीसदी गिरकर बंद हुए. हीरो मोटोकॉर्प 2.39 फीसदी लुढ़का और वेदांता में 1.67 फीसदी की कमजोरी रही. भारती एयरटेल 0.8 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुआ.

बैंक निफ्टी में क्या रहा लेवल बैंक निफ्टी में आज शानदार तेजी रही और ये 354 अंक यानी 2.02 फीसदी की तेजी के साथ 17840 पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है. बैंक निफ्टी के आज 12 में से 9 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

आज के कारोबार की प्रमुख बातें सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ. निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी के साथ ट्रेड बंद हुआ. मिडकैप शेयरों में आज तेजी रही और मिडकैप इंडेकेस 1.55 फीसदी की ऊंचाई पर बंद हुआ. एफएमसीजी, बैंक, ऑटो और फार्मा शेयरों में खरीदारी के जरिए बाजार को सहारा मिला. बीएसई के लगभग सभी सेक्टोरियल इंडेक्स पर तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ.

ये भी पढ़ें

सावधान ! बंद हो सकता है आपका PF खाता, EPFO के इन जरूरी नियमों को जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर क्या है सरकार का गेम प्लान? कहीं 2.28 तक सिमट कर न रह जाए बात
फिटमेंट फैक्टर पर क्या है सरकार का गेम प्लान? कहीं 2.28 तक सिमट कर न रह जाए बात
शराब से हुई कमाई से मालामाल दिल्ली सरकार, सिर्फ तीन महीने में 1038 करोड़ रुपये का मुनाफा
शराब से हुई कमाई से मालामाल दिल्ली सरकार, सिर्फ तीन महीने में 1038 करोड़ रुपये का मुनाफा
इस बैंक ने एफडी पर बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, जमा राशि पर मिलेगा 8.5% तक ब्याज; जानें किन्हें होगा फायदा?
इस बैंक ने एफडी पर बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, जमा राशि पर मिलेगा 8.5% तक ब्याज; जानें किन्हें होगा फायदा?
Gold-Silver Rate: अब और कितनी गिरेगी कीमत? आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें लेटेस्ट रेट
अब और कितनी गिरेगी कीमत? आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीस्ता के बाद बांग्लादेश ने दिया एक और बड़ा झटका, भारत से प्रोजेक्ट लेकर चीन से तारिक रहमान ने कर ली बड़ी डील
तीस्ता के बाद बांग्लादेश ने दिया एक और बड़ा झटका, भारत से प्रोजेक्ट लेकर चीन से तारिक रहमान ने कर ली बड़ी डील
Ram Mandir Donation Case Live: राम मंदिर चंदा चोरी मामले के सभी 8 आरोपियों के बयान रिकॉर्ड, बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रैक करेगी पुलिस
Live: राम मंदिर चंदा चोरी मामले के सभी 8 आरोपियों के बयान रिकॉर्ड, बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रैक करेगी पुलिस
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
क्या फिर टकराएंगे महेंद्र बाहुबली और भल्लादेव? प्रभास- अनुष्का और राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली 3' पर लगा दी मुहर!
क्या फिर टकराएंगे महेंद्र बाहुबली और भल्लादेव? प्रभास ने 'बाहुबली 3' पर लगा दी मुहर!
FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप में महाउलटफेर, जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास
FIFA वर्ल्ड कप में महाउलटफेर, जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास
Donald Trump Popularity: भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय राउत की एंट्री, बोले- 'एक करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, कहां गई?'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय राउत की एंट्री, बोले- 'एक करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, कहां गई?'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget