एक्सप्लोरर

गिरावट के बाद सेंसेक्स 145 अंक नीचे 29,643 पर बंद, निफ्टी 9200 के पास

नई दिल्लीः आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है और सेंसेक्स में 145 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आज के कारोबार के दौरान जहां सेंसेक्स में करीब 145 अंक वहीं निफ्टी में करीब 34 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. क्यों आई बाजार में गिरावट? ग्लोबल संकेतों, वैश्विक चिंताओं और घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार में लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज के कारोबार के दौरान जहां फार्मा और रियलटी शेयरों में गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा वहीं एफएमसीजी, फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में बंद हुए हैं. कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 144.87 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 29,643.48 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स निफ्टी 33.55 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 9,203.45 पर जाकर बंद हुआ है. सेक्टरवार प्रदर्शन आज घरेलू शेयर बाजार में एफएमसीजी और फार्मा शेयरों को छोड़कर बाकी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. एफएमसीजी सेक्टर में 0.08 फीसदी की मामूली तेजी रही और फार्मा शेयरों में 0.87 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज के गिरने वाले सेक्टर्स में 1.321 फीसदी पीएसयू बैंक और 1.27 फीसदी की गिरावट मीडिया शेयरों में दर्ज की गई है. एनर्जी शेयरों में 0.82 फीसदी और आईटी शेयरों में 0.73 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं इंफ्रा शेयरों में 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार खत्म हुआ है. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 19 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 31 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार खत्म हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में बॉश 3.75 फीसदी और भारती इंफ्राटेल 3.32 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं. वहीं सन फार्मा 2.31 फीसदी और आयशर मोटर्स 1.70 फीसदी की उछाल पर बंद हुए हैं. यस बैंक 1.19 फीसदी और बीपीसीएल 1.07 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहे हैं. निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील 2.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. वहीं गेल, विप्रो और हिंडाल्को के शेयर में 1.99 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद मिला है. आज जी एंटरटेनमेंट में 1.96 फीसदी और अदानी पोर्ट्स में 1.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं बैंकिंग दिग्गज एक्सिस बैंक में 1.64 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget