एक्सप्लोरर

बाजार ने गंवाई तेजीः सेंसेक्स 63 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 9000 से ऊपर बने रहने में कामयाब

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दिखी अच्छी खरीदारी के दम पर शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट से बचा रहा. हालांकि बाजार बंद तो लाल निशान में ही हुआ है.

नई दिल्लीः आज के कारोबार में बाजार सीमित दायरे में रहा और सेंसेक्स-निफ्टी बेहद मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं. हालांकि बाजार की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई थी लेकिन ट्रेडिंग सेशन पूरा होते-होते बाजार लाल निशान में फिसल गया. आज छोटे मझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली जिसके बाद बाजार बड़ी गिरावट से बचा रहा. सेंसेक्स में 60 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही और निफ्टी क्लोजिंग के समय 9000 के पार टिकने में कामयाब रहा.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 63.29 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 30,609 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 10.20 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 9029.05 पर बंद हो पाया है. बैंक निफ्टी में रही तेजी बैंक निफ्टी में आज तुलनात्मक रूप से तेजी रही और कारोबार बंद होते समय ये 161 अंक चढ़कर 17,440 पर बंद हुआ है.

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो जेएसडब्ल्यू स्टील 5.78 फीसदी ऊपर बंद हुआ और आयशर मोटर्स 5.74 फीसदी चढ़ा. टाइटन 5.02 फीसदी की बढ़त पर रहा और अल्ट्राटेक सीमेंट 3.69 फीसदी मजबूत रहा. इंडसइंड बैंक में 3.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल 5.94 फीसदी टूटा और बजाज फिनसर्व में 5.11 फीसदी की गिरावट रही. टीसीएस में 3.53 फीसदी की गिरावट रही. बजाज फाइनेंस 3.08 फीसदी गिरा और सन फार्मा 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

आज के कारोबार की खास बातें मिडकैप इंडेक्स 168 अंक चढ़कर 12,836 पर बंद हुआ है. मेटल, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी रही और सीमेंट शेयरों में शानदार तेजी बनी. आईटी,फार्मा शेयरों में बिकवाली का दौर दिखता रहा. निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ. बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में तेजी के साथ ट्रेडिंग बंद हुई.

ये भी पढ़ें

PNB में युनाइटेड बैंक और OBC के मर्जर की प्रक्रिया जारी, जानें अपने पासबुक-डेबिट कार्ड से जुड़े सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget