एक्सप्लोरर

बाजार सपाट बंदः सेंसेक्स 7 अंक ऊपर 31,290 पर, निफ्टी 9630 पर बंद

नई दिल्लीः शेयर बाजार की चाल आज कारोबार खत्म होते-होते सुस्त पड़ गई और सुबह रिकॉर्ड ऊंचाई दिखाने के बावजूद शेयर बाजार नीचे आकर बंद हुआ है. हालांकि आज रिकॉर्ड हाई की तरफ बढ़ते हुए निफ्टी ने 9700 का ऊपरी स्तर छुआ था. वहीं सेंसेक्स ने भी 31522 तक की ऊंचाई छू ली थी. पर कारोबार के आखिरी घंटों में भारी बिकवाली देखी गई और निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ और सेंसेक्स लगभग सपाट बंद हुआ है.

क्यों आई बाजार में गिरावट आज दोपहर बाद यूरोपीय बाजारों के खुलने के बाद वहां तेज गिरावट दर्ज की गई जिसके असर भारतीय घरेलू बाजार पर भी पड़ा और बाजार की सुबह से देखी जा रही सारी तेजी हवा हो गई. हालांकि आज तेजी के दौरान बैंक निफ्टी ने भी रिकॉर्ड हाई बनाया था और 23,900 के करीब पहुंच गया था.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 7.10 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली उछाल के साथ 31,290.74 पर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 3.60 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 9630 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान फार्मा, पीएसयू, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंक निफ्टी में तेजी रही और बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ बंद मिला है. पीएसयू बैंकों में 0.54 फीसदी की गिरावट रही और फाइनेंशियल सेक्टर में करीब 0.3 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है. वहीं गिरने वाले सेक्टर्स में रियलटी में 1.58 फीसदी, मेटल में 1.38 फीसदी और सीपीएसई में 2.22 फीसदी की जोरदार गिरावट देखी गई. वहीं एनर्जी शेयरों में 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं इंफ्रा शेयरों में 0.55 फीसदी की सुस्ती दर्ज की गई है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में तेजी के साथ और बाकी 28 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में सन फार्मा 2 फीसदी, अरबिंदो फार्मा 1.53 फीसदी और एचडीएफसी 1.34 फीसदी की तेजी पर बंद हुए हैं. अंबुजा सीमेंट 1.31 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट 1.28 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं. अल्ट्राटेक सीमेंट और यस बैंक 1.27 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आईओसी 3.7 फीसदी और ल्यूपिन 2.74 फीसदी की गिरावट दिखाकर बंद हुए. हिंडाल्को 2.67 फीसदी और ओएनजीसी 2.58 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. गेल में 2.06 फीसदी, कोल इंडिया में 2.02 फीसदी की गिरावट रही. डॉ रेड्डीज लैब्स का शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget