Top 10 कंपनियों का मार्केट कैप चार लाख करोड़ रुपये बढ़ा
पिछले हफ्ते देश की दस टॉप कंपनियों के मार्केट कैप में करीब चार लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. इसमें रिलायंस इडंस्ट्रीज नंबर एक पर रही.

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों के सामूहिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,04,068.05 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ. कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 3,568.67 अंक या 12.93 प्रतिशत चढ़ गया.
अंडर रिव्यू सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 89,383.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,72,883.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 60,754.82 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,820.17 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 47,485.86 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,13,695.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैप 41,839.09 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,62,633.62 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 36,352.48 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,21,789.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 35,515.68 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 2,66,804.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 35,082.62 करोड़ रुपये बढ़कर 2,94,785.84 करोड़ रुपये रहा.
कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 26,162.54 करोड़ रुपये बढ़कर 2,44,183.72 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की बाजार हैसियत 22,210.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,71,553.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इसी तरह आईटीसी का मार्केट कैप 9,280.64 करोड़ रुपये बढ़कर 2,27,836.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा.
ये भी पढ़ें
इंडिगो एयरलाइंस का फैसला- लॉकडाउन खुलने के बाद कुछ समय तक फ्लाइट में नहीं परोसेगा खाना EMI पर छूट देने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, RBI के सर्कुलर को बताया ढकोसला





















