एक्सप्लोरर

Market Record High: शेयर बाजार में तेजी का नया धमाका, ऐतिहासिक शिखर पर सेंसेक्स और निफ्टी

Stock Market At Record High: घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है और सेंसेक्स हजार अंकों से भी ज्यादा की मजबूती के साथ रिकॉर्ड हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

Stock Market At Record High: भारतीय शेयर बाजार ने नया इतिहास रच दिया है और सेंसेक्स-निफ्टी ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. बीएसई सेंसेक्स पहली बार 73,000 के पार निकला है और एनएसई निफ्टी ने पहली बार 22,300 के ऊंचे स्तर को छू लिया है. बैंक निफ्टी इंट्रा-डे में 47,000 के पार निकल गया है. 

निफ्टी और सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड लेवल

एनएसई निफ्टी ने 22,312.65 का नया रिकॉर्ड हाई लेवल छू लिया है और पहली बार निफ्टी 22,300 के ऊपर निकला है. आज निफ्टी की शुरुआत 22,048.30 के लेवल पर हुई थी. बीएसई सेंसेक्स ने भी नया शिखर बनाया है और ये 73,590.58 के ऑलटाइम हाई लेवल पर चला गया है. इसकी शुरुआत आज 72,606 पर हुई थी और इंट्राडे में सेंसेक्स ने 1000 अंकों से ज्यादा का उछाल दिखा दिया है.

सेंसेक्स और निफ्टी का मौजूदा स्तर

दोपहर 1 बजे बीएसई सेंसेक्स 1068.38 अंक या 1.47 फीसदी उछलकर 73,568 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है और एनएसई निफ्टी 318.00 अंक या 1.45 फीसदी की उछाल के साथ 22,300.80 के स्तर पर बना हुआ है.

बीएसई पर चढ़ने वाले शेयर

बीएसई पर 3858 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिसमें से 2494 शेयर उछाल पर हैं और 1235 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है. बीएसई पर 302 शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है और 223 शेयर ऐसे भी हैं जो लोअर सर्किट पर ट्रेड कर रहे हैं. 

बाजार का बादशाह बना टाटा स्टील

टाटा स्टील बीएसई और एनएसई दोनों सूचकांकों पर टॉप गेनर के रूप में बादशाह बना हुआ है. बीएसई सेंसेक्स में 5.36 फीसदी और एनएसई निफ्टी पर 5.50 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है.

बीएसई पर चौतरफा हरियाली से बाजार में जोश

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और चार शेयरों में गिरावट बनी हुई है. सेंसेक्स के 26 शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है. जेएसडब्ल्यू स्टील का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है. बैंक निफ्टी हालांकि आज फिर 47 हजार के पार निकला है लेकिन 48,636.45 इसका ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड लेवल है जिसे पार करने की उम्मीद बन रही है.

ये भी पढ़ें

Mutual Funds: म्यूचुअल फंडों की तेज हुई डिमांड, लगातार 35वें महीने बढ़ा निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget