एक्सप्लोरर

Manufacturing PMI: साल के पहले महीने गिरा मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई, फैक्ट्री ग्रोथ 3 महीने में सबसे कम

January Manufacturing PMI: विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई ने साल 2023 की शुरुआत गिरावट के साथ की. हालांकि यह लगातार 19वें महीने ग्रोथ जोन में बना हुआ है, जो कुछ राहत की बात है.

Manufacturing PMI January 2023: नए साल की शुरुआत विनिर्माण क्षेत्र के लिए ठीक नहीं हुई है. एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) के एक हालिया सर्वे के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स यानी पीएमआई (PMI) ने 2023 की धीमी शुरुआत की. इसका कारण आउटपुट और बिक्री दोनों की ग्रोथ में गिरावट आना है. सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, भारत का पीएमआई जनवरी 2023 में गिरकर 55.4 पर आ गया, जो एक महीने पहले यानी दिसंबर 2022 में 57.8 पर था.

हालांकि राहत की बात यह है कि अभी भी पीएमआई ग्रोथ जोन में बना हुआ है. जनवरी 2023 लगातार 19वां ऐसा महीना रहा, जब पीएमआई ग्रोथ जोन में रहा. अगर पीएमआई 50 से ऊपर होता है, तो माना जाता है कि ग्रोथ हुई है. वहीं 50 से कम पीएमआई से संकुचन का पता चलता है.

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलीजेंस की इकोनॉमिक्स एसोसिएट डाइरेक्टर पॉलिएना डी लीमा (Pollyanna De Lima) ने कहा, चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही समाप्त होने वाली है. ऐसे में ग्रोथ की रफ्तार कुछ कम पड़ने के बाद भी सेक्टर कम से कम आगे बढ़ने के मोड में बना हुआ है, यह अच्छी बात है. बढ़ते पेंडिंग ऑर्डर और अतिरिक्त इनपुट की खरीदारी से इस बात के संकेत मिलते हैं कि कंपनियां आने वाले महीनों में उत्पादन बढ़ाना जारी रखेंगी. सप्लाई चेन के मोर्चे पर कम चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से पता चलता है कि कंपनियां आसानी से संवेदनशील इनपुट हासिल करने में और अपने भंडार को फिर से तैयार करने में सक्षम रहीं.

केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट, एनर्जी, मेटल और पैकेजिंग की लागत बढ़ने की खबरों के बीच जनवरी में कंपनियों का इनपुट कॉस्ट बढ़ा. महंगाई की दर तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई, लेकिन इसके बाद भी लंबी अवधि के औसत से काफी नीचे रही. विनिर्माताओं ने इनपुट से लेकर माल की ढुलाई और कर्मचारियों को लेकर बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डाला, और इस कारण जनवरी में बिक्री की दरें बढ़ाई गईं.

डी लीमा ने आगे कहा, पीएमआई के ताजा आंकड़ों में कमजोरी का एक मुख्य एरिया निर्यात का रहा. भले ही विनिर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से नए ऑर्डर मिले, लेकिन यह बढ़ोतरी 10 महीने के निचले स्तर की तुलना में धीमी रही.

आंकड़ों के अनुसार, साल के बाकी बचे महीनों के लिए कारोबार की संभावनाओं का सूचकांक छह महीने के निचले स्तर पर आ गया. वहीं रोजगार के नए मौके 50 से कुछ ही ऊपर रहे और इस तरह यह ऐसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जो इससे पहले पिछले साल अगस्त में देखने को मिला था. ये सूचकांक आने वाले समय आरबीआई (RBI) के रुख पर असर डाल सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक इस महीने रेपो रेट में आखिरी बार बढ़ोतरी (Repo Rate Hike) कर सकता है और रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने के बाद वह इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने पर फोकस कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget