एक्सप्लोरर

Job Hunt: नौकरी के चक्कर में मरघट तक पहुंच गया यह शख्स, जॉब के लिए कुछ भी करने को तैयार लोग

Viral Job Application: नौकरी पाने के लिए उस व्यक्ति ने कंपनी को जो लेटर भेजा, उसमें मृतक कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र भी भेजा है. साथ ही लिखा कि अब आप मुझे नौकरी देने से इंकार नहीं कर सकते.

Viral Job Application: नौकरी पाने के लिए लोग पढ़ाई करते हैं. इसके बाद वह अलग-अलग वेबसाइट और अपने संपर्क के जरिए नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं. इन दिनों बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. इसके चलते नौकरी खोजना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि, इंसान समस्याओं का हल निकालने के लिए लगातार क्रिएटिव तौर तरीके आजमाते रहते हैं. अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें नौकरी की तलाश में जुटे एक व्यक्ति ने कंपनी में जगह खाली होने की पुष्टि करने के लिए मरघट तक का सफर तय कर लिया. इसके बाद उसने नौकरी के लिए जो एप्लीकेशन भेजा, वो तेजी से वायरल हो रहा है. 

जॉब एप्लीकेशन में लिखा कि मैंने आपको रंगे हाथ पकड़ लिया 

दरअसल, यह व्यक्ति नौकरी की तलाश कर-कर के थक चुका था. वह जहां भी अप्लाई कर रहा था, वहां से उसे एक ही जवाब आता था कि हमारे यहां कोई पद खाली नहीं है. इसी दौरान उसे पता चला कि एक कंपनी के अकाउंटेंट की मौत हो चुकी है. मौत की पुष्टि करने के लिए उसने फ्यूनरल में जाने का फैसला किया. इसके बाद उसने कंपनी को एक रोचक पत्र लिखा, जो कि इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया है. इसमें उसने कहा कि मैंने आपको रंगे हाथ पकड़ लिया है. अब आपके पास कोई बहाना नहीं बचेगा. 

अकाउंटेंट का मृत्यु प्रमाण पत्र भी कंपनी को भेजा

नौकरी न मिलने से वह इतना ज्यादा निराश हो चुका था कि जॉब के लिए अप्लाई करते हुए उसने मृतक अकाउंटेंट का मृत्यु प्रमाण पत्र भी अपने लेटर के साथ कंपनी को भेजा ताकि यह साबित हो सके कि कंपनी में वह पद अब खाली है. उसने आगे लिखा कि अब आप मुझे टाल नहीं सकते. कृपया मुझे नौकरी दे दीजिए. 

तेजी से वायरल हुई पोस्ट, आ रहे अनूठे कमेंट 

यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई है. इस पर बड़े रोचक कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि नौकरी मांगने का यह तरीका धमकी देने जैसा लग रहा है. एक अन्य यूजर्स ने लिखा आखिरकार एक ऐसा अकउंटेंट मुझे मिल गया है, जो नौकरी से बाहर के भी काम आसानी से मेरे लिए कर पाएगा. एक यूजर ने कमेंट किया कि आपको शुक्रिया. हालांकि, ऐसा लग नहीं रहा की आप नौकरी मांग रहे हैं. आपने तो किसी की मौत में भी खुशखबरी तलाशने की कोशिश की है. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: बजट पर चर्चा हुई पूरी, फाइनल टच देने में जुटीं निर्मला सीतारमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget