एक्सप्लोरर

Budget 2024: बजट पर चर्चा हुई पूरी, फाइनल टच देने में जुटीं निर्मला सीतारमण

Pre Budget consultation: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में प्री बजट कंसल्टेशन का दौर अब समाप्त हो गया है. इसके साथ ही सरकार अब बजट को अंतिम रूप देने में जुट गई है.

Pre Budget consultation: देश का आम बजट 23 जुलाई को आने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपने रिकॉर्ड बजट को पेश करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं. बजट के चलते इन दिनों वित्त मंत्रालय में गहमागहमी का माहौल है. बजट पेश करने से पहले का एक अहम काम विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से उनकी उम्मीदें जानने का होता है. इसके लिए पिछले कुछ दिनों से प्री बजट कंसल्टेशन का दौर जारी था. सभी पक्षों का राय लेने के बाद अब प्री बजट कंसल्टेशन समाप्त हो गया है. इसके साथ ही बजट 2024 को अंतिम रूप देने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 

रिकॉर्ड 7वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट पेश करने वाली हैं. वे ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बजट पेश किए थे. सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्री बजट कंसल्टेशन की शुरुआत 19 जून से हुई थी. शुक्रवार, 5 जुलाई को बजट पूर्व चर्चा का अंत हो गया. वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठकें अब समाप्त हो गई हैं.  

हर सेक्टर से वित्त मंत्रालय ने लिए बजट पर सुझाव 

प्री बजट कंसल्टेशन के दौरान 10 स्टेकहोल्डर्स ग्रुप से लगभग 120 लोगों के साथ चर्चा हुई. इनमें कृषि संगठनों के विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, ट्रेड यूनियन, एजुकेशन, हेल्थ सेक्टर, रोजगार एवं स्किल एक्सपर्ट, ट्रेड एंड सर्विसेज, इंडस्ट्री, फाइनेंशियल सेक्टर एवं कैपिटल मार्केट से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा सरकार ने बजट को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और अर्बन सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट एवं सस्थाओं से भी चर्चा की.

सभी सुझावों पर गंभीरता से किया जाएगा विचार 

इन बैठकों में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन, इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी अजय सेठ, DIPAM सचिव तुहिन के पांडे, वित्तीय सेवा विभाग सचिव विवेक जोशी, राजस्व विभाग सचिव संजय मल्होत्रा, कॉरपोरेट मामलों के सचिव मनोज गोविल, संबंधित मंत्रालयों के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन और वित्त मंत्रालय और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे. वित्त मंत्री सीतारमण ने सुझाव देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट 2024-25 तैयार करते समय उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

ऑफिसों की डिमांड 7वें आसमान पर, कंपनियों ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget