एक्सप्लोरर

घर पर प्रिंटर से शख्स ने छाप डाले 2 लाख रुपये के नकली नोट, ऑनलाइन वीडियो देख ली थी ट्रेनिंग

Fake Currency: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने घर पर रखे प्रिटर और दूसरे उपकरणों का इस्तेमाल कर 2 लाख रुपये के नकली नोट ही छाप डाले.

Fake Currency: घर पर रखे प्रिंटर का इस्तेमाल आमतौर पर इंसान डॉक्यूमेंट्स या फोटोज वगैरह प्रिंट या स्कैन करने या फोटोकॉपी निकालने के लिए करता है. हालांकि, भोपाल ने घर पर प्रिंटर और दूसरे उपकरणों का इस्तेमाल कर नकली नोट ही छाप डाले. भोपाल पुलिस ने 21 साल के इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

उसके घर की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नकली नोट, एक कंप्यूटर, प्रिंटर, पंचिंग मशीन, नोट काटने वाली डाई, गोंद, स्क्रीन प्लेट, कटर, विशेष कागज, पेंसिल, एक स्टील स्केल, एक लाइट बॉक्स और डॉट-स्टेपिंग फाइल मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. आरोपी पहले एक प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है. 

ऐसे हुआ सच्चाई का खुलासा 

एडिश्नल डीसीपी जोन-2 गौतम सोलंकी ने बताया कि 14 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि काली शर्ट पहने एक युवक निजामुद्दीन इलाके में 500 रुपये के नकली नोटों के साथ घूम रहा है और उन्हें मार्केट में सर्कुलेट करने की कोशिश कर रहा है. पुलिस ने जाल बिछाया और युवक को हिरासत में ले लिया. पहले उसने खुद को भोपाल के करोंद निवासी विवेक यादव बताया. तलाशी लिए जाने पर 500 रुपये के 23 नकली नोट बरामद हुए जो बिल्कुल असली नोट जैसे लग रहे थे. फिर कड़ी पूछताछ हुई , तब जाकर उसका भंडाफोड़ हुआ.

ऑनलाइन वीडियो देख ली ट्रेनिंग

जब पुलिस ने उसका मोबाइल फोन चेक किया, तो उन्हें नकली नोट बनाने के कई वीडियोज मिले. उसने पुलिस को बताया कि वह बार-बार इन वीडियोज को देखकर नकली नोट बनाने का पूरा प्रॉसेस सीखा. नोट दिखने में असली लगे, इसके लिए उसने कई दफा वीडियोज को देखकर प्रॉसेस को बारीकी से सीखा. उसे प्रिंटिंग प्रेस में काम करने का भी अनुभव था, जिससे उसे सही कलर कॉम्बिनेशन और कटिंग की समझ थी. उसने ऑनलाइन खास तरह के पेपर मंगवाएं, ब्लेड से शीट काटी और उन पर पेंसिल से निशान लगाए. 

फिर उसने आरबीआई स्ट्रिप को कागज के एक और टुकड़े पर चिपकाया और दोनों शीट आपस में जोड़ दिए. डिजाइन प्रिंट करने के बाद उसने कागज को बिल्कुल 500 रुपये के नोट की तरह काटा और उस पर करेंसी की वैल्यू और वॉटरमार्क लगाकर नकली नोट तैयार कर लिए.

नकली नोट से की खरीदारी

पुलिस के मुताबिक, यादव अब तक लाखों रुपये के नकली नोट चला चुका है. नोट बनाने के बाद वह अपने किराए के मकान से दूर अलग-अलग इलाकों में गया, 500 रुपये के नकली नोटों से छोटी-मोटी चीजें खरीदीं और बदले में असली नोट इकट्ठा कर लिए.  पूछताछ के दौरान उसने बाजार में 5-6 लाख रुपये के नकली नोट चलाने की बात कबूल की. उसके घर की तलाशी लेने पर पुलिस को 500 रुपये के 428 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कीमत 2,25,500 रुपये थी. 

ये भी पढ़ें:

लिस्टिंग से पहले दहाड़ रहा यह आईपीओ! GMP 31 परसेंट... बाजार में एंट्री लेते ही मचाएगा धमाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के माहौल में अमेरिका को मिली गुड न्यूज, 1000 किलो तक गोल्ड सप्लाई करेगा वेनेजुएला; जानिए पूरी डिटेल
युद्ध के माहौल में अमेरिका को मिली गुड न्यूज, 1000 किलो तक गोल्ड सप्लाई करेगा वेनेजुएला; जानिए पूरी डिटेल
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 8 मार्च को इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 8 मार्च को इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा
निवेशकों के लिए मौका! इस हफ्ते इन कंपनियों के IPO खुलेंगे, जानिए पूरी डिटेल...
निवेशकों के लिए मौका! इस हफ्ते इन कंपनियों के IPO खुलेंगे, जानिए पूरी डिटेल...
पाकिस्तान में मारा-मारी, सरकार ने कर दिया पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का ऐलान; फ्यूल डलवाने भागे लोग
पाकिस्तान में मारा-मारी, सरकार ने कर दिया पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का ऐलान; फ्यूल डलवाने भागे लोग

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
Sundar Pichai Lifestyle: 365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
Embed widget