एक्सप्लोरर

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई फ्लाइट हुईं कैंसिल, सरकार ने मंगाई रिपोर्ट 

Civil Aviation Ministry: सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइन से कहा कि वह इन मुद्दों का समाधान निकाले. साथ ही यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दे.

Civil Aviation Ministry: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) संकट में फंसती नजर आ रही है. मंगलवार रात से एयरलाइन की लगभग 90 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं. टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस एयरलाइन के कई केबिन क्रू मेंबर बीमारी का कारण बताकर छुट्टी पर चले गए हैं. इन लोगों ने कुछ दिनों पहले ही एयरलाइन मैनेजमेंट पर भेदभाव और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री इस समस्या को लेकर गंभीर हो गई है. मंत्रालय ने इस समस्या को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मंगाई है. 

मुद्दों का समाधान निकालने और यात्रियों को सुविधाएं देने के निर्देश 

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइन से कहा है कि वह जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान निकाले और यात्रियों को डीजीसीए के नियमों (DGCA Rules) के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराए. इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी दी थी कि पिछली रात से ही हमारे केबिन क्रू के कई सदस्यों ने आखिरी समय में बीमार होने की जानकारी दी है. इसके चलते एयरलाइन की कई फ्लाइट लेट हुई हैं. साथ ही कई को कैंसिल करना पड़ा है. हम केबिन क्रू से संपर्क कर कारणों की तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही यात्रियों की असुविधा को भी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं.

पूरा पैसा रिफंड करेंगे और दूसरी फ्लाइट का ऑफर भी दिया जाएगा 

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रवक्ता ने बताया कि इस समस्या से परेशान हुए कस्टमर्स को पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा. साथ ही उन्हें किसी और दिन की फ्लाइट देने का ऑफर भी दिया जाएगा. साथ ही हम कस्टमर्स से अपील करते हैं कि वो घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक कर लें.

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मामले में दखल देने की अपील 

इस बीच कांग्रेस और सीपीआई केरल ने केंद्र सरकार से तत्काल इस समस्या को निपटाने में मदद करने की मांग की है. नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M Scindia) से आग्रह किया गया है कि वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स कैंसिल होने को मसले को तुरंत उठाएं. फ्लाइट्स कैंसिल होने से मिडिल ईस्ट जाने वाले कई लोगों को तकलीफ हो सकती है.

ये भी पढ़ें 

Millionaires List: न्यूयॉर्क में हर 24वां आदमी करोड़पति, भारत के इस शहर में दोगुने हो गए रईस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget