एक्सप्लोरर

SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार

स्पाइसजेट के क्यू 400 विमानों के लगभग 40 पायलटों ने बकाया वेतन न मिलने पर उड़ाने भरने से मना कर दिया है. हालांकि, पायलटों के संगठन एएलपीए इंडिया ने इस मामले में उनका साथ दिया है.

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट पर बड़ा संकट मंडराने लगा है. बकाया वेतन न मिलने पर क्यू400 विमान के पायलटों ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया है. पायलटों के इस एक्शन से स्पाइसजेट का संचालन ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. बड़ी बात ये है कि पायलटों के ग्रुप एएलपीए इंडिया ने भी उनके इस फैसला का समर्थन किया है.

स्पाइसजेट ने नहीं दिया कोई बयान

बता दें कि स्पाइसजेट पिछले कई महीनों से ही कामकाज और पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में क्यू400 विमानों को उड़ाने वाले लगभग 40 पायलटों ने बकाया वेतन मिलने तक उड़ान भरने से ही इनकार कर दिया. यानी जब तक उनको बकाया वेतन नहीं मिलेगा तक वे उड़ाने नहीं भरेंगे. बड़ी बात ये है कि फिलहाल इस पर स्पाइसजेट ने कोई बयान ही नहीं दिया है. 

वेतन न मिलने से हुई परेशानी

एएलपीए इंडिया के मुताबिक, पिछले कई महीनों से ही पायलटों को कामकाज और पैसों से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. संगठन का कहना है कि पायलटों को समय पर वेतन ही नहीं दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों को बकाया जरूरी लाभों का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है. वहीं विमान से जुड़ी सेवा देने में भी दिक्कतें सामने आई हैं. यही वजह है कि पायलटों ने अपने सम्मान, विमान की सुरक्षा और अधिकार को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि अभी फिलहाल स्पाइसजेट के किताने विमान उड़ान भर रहे हैं?

कितने विमान भर रहे हैं उड़ान?

प्लेनस्पॉटर्स डॉट नेट के मुताबिक, फिलहाल स्पाइसजेट के एक- दो नहीं, बल्कि 10 विमान उड़ान भर रहे हैं. इसके अलावा स्पाइसजेट के 37 विमान खड़े हैं. अहम बात ये है कि 10 विमान जो उड़ान भर रहे हैं, उनमें क्यू400 विमान भी है. 

पायलटों का दिया साथ

सबसे जरूरी बात ये है कि एयरलाइन पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( एएलपीए इंडिया) ने 9 अक्टूबर को एक पत्र जारी कर पायलटों का साथ देने की बात कही. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वे इस मामले को सुलझाने में उनकी मदद करेंगे. 

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
Advertisement

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget