एक्सप्लोरर

UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि UPI या ATM पेमेंट फेल होने पर भी पैसे कट गए हों? क्या आप जानते हैं कि इसको लेकर RBI के क्या नियम हैं? नहीं पता होगा ना, तो आइये जानते हैं क्या कहते हैं नियम.

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने कोई UPI ट्रांजैक्शन किया हो या ATM कार्ड से पैसे निकाले हों और वो पैसे फंस गए हों. यानी कि ट्रांजैक्शन फेल हो गया लेकिन फिर भी खाते से पैसे कट गए हों. अगर हां ऐसा हुआ है तो क्या आप जानते हैं कि ऐसा होने पर RBI के नियम क्या कहते हैं? नहीं जानते हैं तो आइये आपको बताते हैं, क्या हैं नियम.

RBI के नियमों के मुताबिक, अगर बैंक तय समय के भीतर आपके पैसे वापस नहीं करता, तो आपको हर दिन की देरी के लिए 100 रुपये का मुआवजा मिल सकता है. ये मुआवजा तय समय सीमा खत्म होने के बाद की देरी पर लागू होता है.

इन मामलों में मिलेगा मुआवजा
अगर आपने UPI के जरिए किसी को पैसे भेजे हैं और खाते से पैसे कट गए, लेकिन सामने वाले के खाते में नहीं पहुंचे, तो ऐसे में ये मुआवजा मिलेगा. इसके अलावा ATM से कैश निकालने पर, या दुकान पर UPI या कार्ड से पेमेंट करने पर यदि खाते से पैसे कट गए, लेकिन ATM से कैश नहीं निकला और ना ही कार्ड से पेमेंट हुआ है, तो ऐसे में ये मुआवजा आपको मिलेगा.

आमतौर पर ऐसी समस्याएं नेटवर्क की खराबी, स्लो इंटरनेट, ATM में कैश खत्म होने या बैंक के सर्वर में तकनीकी दिक्कत के कारण हो सकती हैं.

कितने दिन में लौटाने होंगे बैंक को पैसे?
RBI ने अलग-अलग तरह के ट्रांजैक्शन के लिए पैसे वापस करने की समय सीमा तय की है. जैसे:

  • यदि UPI से पैसे भेजे है लेकिन सामने वाले के खाते में नहीं पहुंचे तो अगले दिन तक ये पैसे वापस आ जाने चाहिए.
  • यदि ATM से पैसे नहीं निकले, लेकिन खाते से कट गए, तो 5 दिन के अंदर ही पैसे वापस खाते में आ जाना चाहिए.
  • दुकान पर UPI या कार्ड से पेमेंट फेल हुआ है, लेकिन पैसे कट गए, तो 5 दिन के अंदर ही पैसे वापस आ जाने चाहिए.

कैसे मिलेगा मुआवजा?
RBI के नियमों के मुताबिक, पात्र मामलों में बैंक को मुआवजा अपने आप, यानी ऑटोमैटिक तरीके से, ग्राहक के खाते में जमा करना चाहिए. इसके लिए ग्राहक को अलग से शिकायत या आवेदन की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि, अगर पैसे वापस नहीं आते या मुआवजा नहीं मिलता, तो आपको बैंक में शिकायत करना चाहिए.

बता दें कि ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि हर फेल ट्रांजैक्शन पर अपने आप 100 रुपये नहीं मिलते. मुआवजा तभी लागू होता है, जब संबंधित ट्रांजैक्शन RBI के नियमों के दायरे में आता हो और बैंक तय समय सीमा का पालन न करे.

ये भी पढ़ें: देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget