एक्सप्लोरर

2027 तक भारत में आ रहीं ये शानदार 16 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जल्द कंपनी पेश करेगी डिटेल्स

Mahindra and Mahindra : घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को कहा कि उसकी 2027 तक एसयूवी और LCB श्रेणी की 16 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने की योजना है.

Mahindra and Mahindra : घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को कहा कि उसकी 2027 तक एसयूवी और LCB श्रेणी की 16 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने की योजना है. कंपनी इसके जरिये भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वर्ग में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है. कंपनी ने 2025 तक अपने कुल राजस्व में 15-20 फीसदी इजाफे का लक्ष्य रखा है.

ईवी में करेंगे 3000 करोड़ का निवेश
कंपनी ने अपनी वृद्धि को तेज करने के लिए या तो निजी इक्विटी निवेशकों को लाने या अपने ईवी कारोबार को एक अलग इकाई का रूप देने के विकल्प को खुला रखा है. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) पहले ही ईवी में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा कर चुकी है.

नए ब्रांड नेम पर विचार कर रही कंपनी
आपको बता दें कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एक नए ब्रांड नाम पर भी विचार कर रही है जिसे वह 2027 तक पेश करेगी. एमएंडएम के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने कहा, "एसयूवी वर्ग में हम 2027 तक 13 नए मॉडल पेश करने पर विचार कर रहे हैं, जिनमें से आठ बिजली से चलने वाले होंगे. 

2027 में पेश करेंगे 4 नई एसयूवी
आगे उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि 2027 तक हमारे कुल यूवी (यूटिलिटी व्हीकल) का कम से कम 20 फीसदी हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा." कंपनी 2025-2027 के बीच चार नयी इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश कर सकती है.

आज जारी किए रिजल्ट
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही के दौरान कंपनी के लाभ में करीब 8 गुना का मुनाफा देखने को मिला है. इस बढ़त के बाद कंपनी का प्राफिट बढ़कर 1432 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है.

162 करोड़ का हुआ फायदा
मुंबई स्थित कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में 162 करोड़ रुपये का एकल लाभ दर्ज किया था. एमएंडएम ने शेयर बाजार को जानकारी में कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 13,305 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 11,590 करोड़ रुपये था.

यह भी पढ़ें: 
RBI ने इस बैंक पर की कार्रवाई, ग्राहक अब निकाल पाएंगे सिर्फ 5000 रुपये, नहीं मिलेगा लोन और एडवांस

Post Office की इन 5 स्कीमों से दोगुना हो जाएगा आपका पैसा, 2 लाख बन जाएंगे 4 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget