एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर लगाने के लिए M&M और अडानी टोटल एनर्जी में करार

M&M-Adani Total Energy Contract: एमएंडएम ने एक बयान में बताया कि उसने अडानी टोटल एनर्जी ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) के साथ इस बारे में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सिग्नेचर किए हैं.

M&M-Adani Total Energy Contract: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती संख्या को लेकर लगातार इस बात की मांग उठ रही है कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नए-नए समझौते और करार हों और इसी दिशा में एक अच्छी खबर सामने आई है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने देश भर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए अडानी टोटल गैस की एक इकाई के साथ समझौता किया है. दिग्गज व्हीकल कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने अडानी टोटल एनर्जी ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) के साथ इस बारे में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सिग्नेचर किए हैं. बयान के मुताबिक एमओयू देशभर में एक डिटेल्ड ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए एक खाका तय करता है.

एक्सयूवी400 कस्टमर्स के पास अब 1100 से ज्यादा चार्जर तक पहुंच

एमएंडएम ने कहा कि इसके अलावा इस पार्टनरशिप में रिसर्च, उपलब्धता, नेविगेशन और ट्रांजेक्शन को कवर करने वाले ग्राहकों के लिए चार्जिंग नेटवर्क तक सीमलेस पहुंच दिलाने के लिए ई-मोबिलिटी सॉल्यूशंस पेश करना भी शामिल होगा. इसमें कहा गया है कि इस सहयोग से इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सयूवी400 कस्टमर्स के पास अब 1100 से ज्यादा चार्जर तक पहुंच होगी.

जानिए क्या कहते हैं एमएंडएम के शीर्ष अधिकारी

एमएंडएम के व्हीकल सेगमेंट के प्रेसिडेंट विजय नाकरा ने कहा, 'यह गठबंधन ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में एक आधारशिला है. यह तय करता है कि हमारे ग्राहकों को एक अद्वितीय ईवी एक्सपीरीएंस के लिए चार्जिंग नेटवर्क और डिजिटल इंटीग्रेशन तक बिना रुकावट के पहुंच का आनंद मिले.'

अडानी टोटल गैस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का क्या है कहना

अडानी टोटल गैस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) सुरेश पी मंगलानी ने कहा कि चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एमएंडएम के साथ समझौते से ईंधन उपयोग बदलाव के हिस्से के रूप में ईवी टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा. उन्होंने ये भी कहा, इस तरह के कदमों से कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी और भारत को अपने कार्बन एमिशन को कम करने के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें

Central Banks Strategy: फेडरल रिजर्व से बैंक ऑफ जापान, बैंक ऑफ चाइना तक, समझें सेंट्रल बैंकों की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget