एक्सप्लोरर

LIC Policy: अपनी एलआईसी पॉलिसी पर लेना है लोन तो फटाफट करें ये काम, जानें आवेदन का ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रोसेस

Loan Tips: एलआईसी पॉलिसी के खिलाफ लोन लेने पर आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं. इस लोन में आपको पर्सनल लोन के मुकाबले कम ब्याज दर देना होगा. आइए जानते हैं LIC पॉलिसी पर लोन लेने के तरीके के बारे में.

Loan Against LIC Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. इसके देशभर में करोड़ों पॉलिसीहोल्डर (LIC Policy Holder) हैं. लोग अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने और अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बीमा पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं. एलआईसी की बीमा पॉलिसी की खास बात ये है कि इस पॉलिसी पर आप लोन की सुविधा उठा सकते हैं. कई बार हमें अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में आप एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) पर पर्सनल लोन आसानी से ले सकते हैं. आप इस लोन को यात्रा के लिए, बच्चों की शादी, बीमारी, घर की मरम्मत करवाने आदि जैसे काम को निपटाने के लिए ले सकते हैं.

किस तरह एलआईसी पॉलिसी के बदले मिल सकता है लोन?
आपको बता दें कि एलआईसी पॉलिसी पर लिया गया लोन एक सुरक्षित लोन (Loan Against LIC Policy) माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति यह लोन लेने के बाद उसे चुका नहीं पाता है तो ऐसे में इसके लोन की भरपाई एलआईसी के क्लेम से कर ली जाती है. आप अगर यह जानना चाहते हैं कि एलआईसी पॉलिसी पर आपको कितनी राशि का लोन मिल सकता है तो इसके लिए एलआईसी की ई-सर्विसेज (LIC e-Services) पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस लोन के लेते वक्त आपके पॉलिसी डॉक्यूमेंट को बतौर गारंटी के रूप में रख लिया जाता है. अगर कोई व्यक्ति लोन के पैसे नहीं देता है तो वह पैसे पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि से काट लिए जाते हैं.

LIC पॉलिसी पर लोन लेने के कुछ जरूरी नियम
1. एलआईसी के नियमों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को एलआईसी पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू (LIC Policy Surrender Value) का केवल 90 फीसदी तक का ही लोन मिलता है.
2. ध्यान रखें कि अगर आप एलआईसी पॉलिसी पर लोन लेना चाहते हैं तो आपकी पॉलिसी पर कम से कम तीन का प्रीमियम जरूर जमा होना चाहिए.
3. इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति की सरेंडर वैल्यू पॉलिसी पर लोन राशि से ज्यादा है तो आप लोन लेने के बाद भी पॉलिसी बंद कर सकते हैं.
4. अगर कोई व्यक्ति लोन ली गई राशि तय सीमा में पूरा चुका देता है तो उसे मैच्योरिटी पर पूरी राशि एलआईसी की मिलती है.

किस तरह एलआईसी पॉलिसी पर लोन के लिए करें आवेदन
एलआईसी पॉलिसी पर पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं. यहां जानें दोनों तरीके-

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आप एलआईसी की ई-सेवाओं के पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करें. इसके बाद आप अपने अकाउंट में लॉगिन करें. इसके बाद यहां लोन के लिए आपको लोन का एप्लीकेशन देना होगा. इससे आपको अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट्स (KYC Documents) जमा करना होगा और इसके बाद एलआईसी के ऑफिस इन सभी डॉक्यूमेंट्स को भेजना होगा. इसके बाद एलआईसी आपके डॉक्यूमेंट्स को देखने के बाद लोन को 3 से 5 दिन के अंदर अप्रूव कर देगा. 

ऑफलाइन आवेदन करने लिए आपको एलआईसी ऑफिस जाकर वहां आवेदन करना होगा. फिर केवाईसी के बाद डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा. अगर आपके आवेदन को एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो 3 से 5 दिन के भीतर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Aadhaar Card Update: क्या आपको भी करना है आधार कार्ड अपडेट? जानें इस काम के लिए आपको कितनी देनी होगी फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget