एक्सप्लोरर

Aadhaar Card Update: क्या आपको भी करना है आधार कार्ड अपडेट? जानें इस काम के लिए आपको कितनी देनी होगी फीस

Aadhaar Card: आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आपको शुल्क का भुगतान करना पड़ता है. अगर कोई व्यक्ति आधार केंद्र में आपसे तय शुल्क से ज्यादा पैसों की मांग करता है तो आप उसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण आईडी प्रूफ में से एक है. देश के लगभग हर व्यस्क का आधार कार्ड बन चुका है. आधार कार्ड को सरकार की संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Unique Identification Authority of India) द्वारा जारी किया जाता है. यह एक 12 नंबर का यूनीक अंक होता है. 

ऐसे में अगर आपके आधार में कोई जानकारी गलत दर्ज हो गई है तो आप इसे आसानी से सही करवा सकते हैं. आधार नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग, मोबाइल नंबर, ऐड्रेस आदि सभी जानकारियां अपडेट करने की सुविधा देता है. अगर आपके मन में यह सवाल है कि आपको आधार कार्ड में अलग-अलग जानकारी को अपडेट करने के लिए कितना शुल्क देना होगा तो हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

आधार कार्ड को कितनी बार कर सकते हैं अपडेट?
आपको बता दें कि किसी भी नागरिक को पूरे जीवनकाल में केवल एक बार ही आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिलती है. वहीं आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे अपडेट जरूर करवा सकते हैं. आप आधार में नाम केवल एक बार ही अपडेट करवा सकते हैं. वहीं डेट ऑफ बर्थ (Date of Birth) और लिंग को भी एक बार ही अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा एड्रेस को बार-बार अपडेट (Aadhaar Card Update) करवा सकते हैं.

हाल ही UIDAI ने अपने सभी आधार होल्डर्स को यह सलाह दी है कि अगर उनके आधार कार्ड को बनवाए 10 साल से अधिक का वक्त हो गया है तो वह अपने आधार को एक बार अपडेट करवा लें. इसमें वह बायोमेट्रिक जानकारी भी अपडेट करवा सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि UIDAI 10 साल क बाद आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य नहीं किया है. यह आधार यूजर की मर्जी है कि वह अपने आधार को अपडेट करना चाहता है या नहीं.

जानें आधार अपडेट करने के लिए कितना देना होगा शुल्क
किसी भी डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, जेंडर आदि को अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं अगर आप आधार के बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे फिंगर प्रिंट और आइरिस को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं बच्चों के आधार एनरोलमेंट और बायोमेट्रिक अपडेट  के लिए आपको किसी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. इसके साथ ही अगर आपसे आधार केंद्र में तय सीमा से ज्यादा शुल्क वसूला जाता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. आप अपनी शिकायत 1947 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके साथ ही आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आधार अपडेट करवा सकते हैं. 

आधार की महत्ता
आजकल के वक्त में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है जो स्कूल, कॉलेज में एडमिशन से लेकर, सरकारी योजनाओं (Government Schemes) का लाभ उठाने के लिए, प्रॉपर्टी खरीदने (Property Tips), बैंक खाता खुलवाने (Bank Account Opening) आदि सभी कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में सभी नागरिकों के पास अपडेटेड आधार कार्ड होना बहुत आवश्यक है.

ये भी पढ़ें-

Mutual Fund: इस म्‍यूचुअल फंड स्कीम ने अपने निवेशकों को बना दिया रईस! सिर्फ 10,000 की SIP के जरिए जुटाए 28 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget