एक्सप्लोरर

Loan Tips: पैसों की पड़ गई है जरूरत! LIC की बीमा पॉलिसी पर इस तरह लें लोन, जानें नियम और प्रॉसेस

LIC Policy Loan Tips: पर्सनल लोन लेने के लिए कई बार लोगों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं. सैलरी या क्रेडिट स्कोर कम (Credit Score) होने के चलते भी कई बार लोन अप्रूव नहीं हो पाता है.

Loan Against LIC Policy: आजकल एक्सपर्ट्स लोगों को बीमा पॉलिसी खरीदने (LIC Policy) की सलाह देते हैं. यह न सिर्फ आपके लिए सेविंग का एक बेहतर ऑप्शन है बल्कि आपको इंश्योरेंस कवर (Insurance Cover) का भी लाभ देता है. मार्केट में आजकल बहुत सी बीमा कंपनियां आ गई हैं, लेकिन आज भी देश में बड़ी संख्या में लोग भारतीय जीवन बीमा निगम में निवेश करना पसंद करते हैं.

एलआईसी की कई पॉलिसी में निवेश करने पर आपको लोन की सुविधा भी मिलती है. कई बार हमें अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में पैसों की इस जरूरत को पूरा करने के लिए हम बैंक से लोन लेने के ऑप्शन चुनते हैं, लेकिन बैंक से लोन लेना इतना आसान नहीं होता है.

पर्सनल लोन (Personal Loan) लेने के लिए कई बार लोग बैंक के चक्कर लगाते हैं और कम सैलरी या क्रेडिट स्कोर (Credit Score) होने के कारण कई बार लोन अप्रूव नहीं होता. ऐसे में आप अपनी एलआईसी पॉलिसी पर लोन की सुविधा उठा सकते हैं.

एलआईसी पॉलिसी के खिलाफ लोन लेने पर आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं. पहला कि इस लोन में आपको पर्सनल लोन के मुकाबले कम ब्याज दर देना होगा. इसके साथ ही पॉलिसी पर लोन लेना काफी आसान होता है. अगर आप भी एलआईसी की पॉलिसी पर लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

LIC पॉलिसी पर लोन लेने के लिए कुछ खास नियम

  • एलआईसी की हर पॉलिसी पर लोन की सुविधा नहीं मिलती है. ज्यादातर डिशनल और एंडोमेंट पॉलिसी पर ही लोन लिया जा सकता है.
  • आपको कितना लोन दिया जाएगा यह सरेंडर वैल्यू पर निर्भर करता है.
  • लोन सरेंडर (Surrender Value) वैल्यू के 80 से 90 प्रतिशत राशि के बराबर लोन मिल सकता है.
  • ब्याज आपके क्रेडिट स्कोर और प्रोफाइल जैसे सैलरी आदि चीजों पर निर्भर करता है. यह 10 से 12 प्रतिशत के बीच में हो सकता है.
  • अगर आपकी सरेंडर वैल्यू लोन की राशि से अधिक हैं तो आप पॉलिसी को लोन लेने के बाद भी बंद कर सकते हैं.
  • अगर आपकी पॉलिसी लोन (Personal Loan) चुकाने से पहले मैच्योर हो जाती है तो लोन की बची राशि पॉलिसी की मैच्योरिटी वैल्यू (Maturity Value) से भरपाई कर दी जाती है.

लोन के लिए अप्लाई करने का तरीका

अगर आप अपनी एलआईसी पॉलिसी पर लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन (Offline) दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप एलआईसी के ऑफिस जाकर लोन का फॉर्म फिल करें.

इसके बाद केवाईसी डॉक्यूमेंट जमा करें और अपना एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form) जमा करें. इसके साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म फिल करने से पहले उसका नियम, शर्तें आदि सभी को अच्छी तरह से पढ़ लें. इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स भी केवाईसी के साथ जमा करें. इसके बाद आपको लोन एप्लीकेशन को क्रॉस चेक करके अप्रूव किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

SBI Digital Banking: घर बैठे SBI के कस्टमर डिजिटल टूल का उठा सकते हैं फायदा! जानें सभी सर्विसेज के डिटेल्स

Online Services: ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! खत्म हो गई है चेक बुक तो ऑनलाइन करें ऑर्डर, जानें इसका आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget