एक्सप्लोरर

Life Insurance पॉलिसी हो गई है लैप्स तो मिलेंगे इतने रूपये, ये है कैलकुलेट करने का तरीका

जीवन बीमा लेने के बाद किसी कारण से प्रीमियम जमा नहीं कराने के बाद पॉलिसी लैप्स होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में यहां आपको हम ये बताने जा रहे हैं कि अगर पॉलिसी लैप्स होती है तो आपको कितने रुपये मिलेंगे और इसे कैसे कैलकुलेट किया जाता है.

नई दिल्ली: जीवन बीमा लेने वाले लोग कई बार किसी कारण से पॉलिसी प्रीमियम समय से जमा नहीं करवा पाते हैं. ऐसे में पॉलिसी धारक को ग्रेस टाइम (15-30 दिन) दिया जाता है. इस दौरान वह पैसे जमा कर अपनी पॉलिसी को फिर से चालू कर सकते हैं. लेकिन अगर लगातार कुछ सालों तक आपने पॉलिसी प्रीमियम जमा नहीं कराई है तो उस केस में क्या होगा यह हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. साथ ही यहां जानिए पॉलिसी सरेंडर करने पर आपको कितने रुपए मिलेंगे और इसे कैलकुलेट करने का तरीका क्या है.

बता दें कि अगर आपने पिछले कुछ सालों से पॉलिसी प्रीमियम जमा नहीं कराया है तो ऐसा नहीं है कि आपकी पॉलिसी यूं ही खत्म हो जाएगी. पॉलिसी को फिर से चालू (रिवाइव) करने के लिए बीमा कंपनियों द्वारा कम से कम दो साल का समय दिया जाता है. इस दौरान बीमा धारक पैसे जमा कर पॉलिसी को फिर से चालू कर सकते हैं.

कैसे लैप्स होती है पॉलिसी

बीमा पॉलिसी लैप्स होने का सीधा कारण समय पर प्रीमियम जमा नहीं करना है. जब कोई बीमा धारक समय पर प्रीमियम किसी कारण से जमा नहीं करवा पाता है तो कंपनी उसे ग्रेस टाइम (30 दिन) देती है. ग्रेस टाइम के दौरान भी अगर पॉलिसी धारक पैसे नहीं जमा कराते हैं तो वह पॉलिसी लैप्स हो जाती है.

पॉलिसी सरेंडर करने पर मिलेंगे इतने पैसे

कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं जिसमें लोग पॉलिसी को जारी नहीं रख पाते हैं. ऐसे में पॉलिसी सरेंडर करने के भी नियम हैं. हालांकि, पॉलिसी को सरेंडर करने के लिए जरूरी है कि आपने कम से कम तीन साल तक प्रीमियम भरा हो.

बता दें कि पॉलिसी सरेंडर करने पर कितने रुपये आपको मिलेंगे इसे दो तरह से कैलकुलेट किया जाता है. इसमें पहला गारंटीड सरेंडर वैल्यू है और दूसरा स्पेशल सरेंडर वैल्यू. गारंटीड सरेंडर वैल्यू के बारे में जहां पॉलिसी डिटेल्स में भी जानकारी रहती है वहीं, स्पेशल सरेंडर वैल्यू में आपको कितनी राशि मिलेगी इस बात का पता पॉलिसी सरेंडर करने के बाद ही पता चलता है.

गारंटीड सरेंडर वैल्यू ऐसे होता है कैलकुलेट

मान लीजिए कि आपने 25 हजार रुपये सलाना की कोई पॉलिसी ली है और आपने इसका सिर्फ तीन प्रीमियम जमा कराया है. ऐसे में पॉलिसी सरेंडर करने पर आपको सिर्फ आखिरी के दो साल के प्रीमियम को जोड़ने पर जितनी राशि होती है उसका 30 फीसदी ही मिलेगा. यानी 25 हजार रुपये सलाना प्रीमियम वाली पॉलिसी अगर तीन साल बाद आप सरेंडर करते हैं तो आपको सिर्फ 15 हजार रुपये मिलेंगे जबकि आपने 75 हजार रुपये जमा कराए हैं.

यह भी पढ़ें-

घटती विकास दर पर सीतारमण ने कहा- अर्थव्यवस्था अब भी सबसे तेजी से बढ़ रही है, IMF प्रमुख ने भी दिया बयान

अब आप बिना कार्ड मोबाइल से ही कर सकते हैं पेमेंट, SBI ने लॉन्च की कांटैक्टलेस पेमेंट सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट
रिफाइंड चीनी क्या है, जिसे दाम घटाने के लिए बाजार में सप्लाई करेंगी कंपनियां?
रिफाइंड चीनी क्या है, जिसे दाम घटाने के लिए बाजार में सप्लाई करेंगी कंपनियां?
आज कितने में बिक रहा गोल्ड, चांदी की कितनी है कीमत? चेक करें रेट
आज कितने में बिक रहा गोल्ड, चांदी की कितनी है कीमत? चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget