एक्सप्लोरर

पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?

क्या आपने पिछले साल की धनतेरस यानी साल 2025 की धनतेरस पर सोना खरीद था? अगर हां, तो क्या आपको याद है कि इस साल के मुकाबले पिछले साल सोने की कीमतें क्या थीं? तो आइये जानते हैं.

कल यानी 6 नवंबर 2026 को देशभर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाने वाला है. इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसे में हर साल लोग इस दिन सोने- चांदी के गहने या सिक्के और बिस्कुट खरीदते हैं. कई लोग निवेश के रूप में भी सोना खरीद लेते हैं. इस साल भी कई लोग सोने की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसी बीच लोग पिछले साल के सोने के दाम और इस साल के सोने के दामों को लेकर भी कम्पैरिजन कर रहे हैं.

अगर आपने पिछले साल यानी धनतेरस 2025 पर सोना खरीदा था, तो आपके लिए अच्छी खबर ये है कि बीते एक साल में सोने की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है. लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी. तो वहीं पिछले साल धनतेरस के आसपास इसकी कीमत करीब 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

गोल्ड रेट 2025 vs 2026
इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में पिछले एक साल में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. साल 2025 में धनतेरस के आसपास 24 कैरेट (10 ग्राम) गोल्ड की कीमत 1,32,278 रुपये थी. तो वहीं इस साल यानी 5 नवंबर 2026 को 10 ग्राम के 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,45,650 रुपये है. इसके हिसाब से इस साल सोने की कीमत में करीब 13,372 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि ये कीमतें अनुमानित हैं, हर शहर और बाजार के अनुसार कीमतों में अंतर हो सकता है.

जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था सोना
साल 2026 की शुरुआत में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. जनवरी के आखिरी दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी. इसके बाद सोने की कीमत में गिरावट आई. अपने सबसे ऊंचे स्तर से सोना करीब 18 से 20% तक नीचे आया. हालांकि, इस गिरावट के बाद भी सोने की कीमत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है. 

धनतेरस पर सोना खरीदना फायदेमंद होगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, सोना लंबे समय में निवेश के लिए एक ऑप्शन हो सकता है. लेकिन इसकी कीमत हमेशा बढ़ेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है. सोने की कीमत ग्लोबल इकोनॉमी, महंगाई, ब्याज दरों में बदलाव, डॉलर की कीमत, आदि का असर भी पड़ता है. इसलिए केवल पिछले साल सोने की कीमत बढ़ने के आधार पर इस साल निवेश करने का फैसला नहीं करना चाहिए. अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी जरूरत, बजट और निवेश की अवधि को ध्यान में रखें.

ये भी पढ़ें: 60 दिन रोज 9 घंटे सोकर लड़की ने जीते 9 लाख, Wakefit कंपनी का कमाल

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सोने में 2.5% और चांदी में 4% से ज्यादा उछाल, शादी के सीजन में खूब ढीली होगी आपकी जेब
सोने में 2.5% और चांदी में 4% से ज्यादा उछाल, शादी के सीजन में खूब ढीली होगी आपकी जेब
MTNL की 1100 करोड़ की संपत्ति बेचेगी सरकार, कर्ज घटाने का प्लान
MTNL की 1100 करोड़ की संपत्ति बेचेगी सरकार, कर्ज घटाने का प्लान
60 दिन रोज 9 घंटे सोकर लड़की ने जीते 9 लाख, Wakefit कंपनी का कमाल
60 दिन रोज 9 घंटे सोकर लड़की ने जीते 9 लाख, Wakefit कंपनी का कमाल
क्या भारत में ट्रंप टावर्स के मालिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं?
क्या भारत में ट्रंप टावर्स के मालिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं?
Advertisement

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget