एक्सप्लोरर

Life Certificate: कुछ ऐसे घर बैठे बनेगा आपका जीवन प्रमाण पत्र, ईपीएफओ ने दी पूरी जानकारी

Jeevan Pramaan Patra: ईपीएफओ के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में लगभग 6.6 लाख से ज्यादा पेंशनर्स ने इसी रास्ते से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराया है.

Jeevan Pramaan Patra: जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) भारत सरकार द्वारा पेंशनधारियों की की सुविधा के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 10 नवंबर, 2014 को थी. जीवन प्रमाण पत्र की मदद से रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन आसानी से आती रहती है. यह सर्टिफिकेट आपको हर साल जमा करना होता है. अब सरकार ने इस प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट लेना शुरू कर दिया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अनुसार, अब आप घर बैठे अपने मोबाइल की मदद से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. 

ईपीएफओ ने बताई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 

ईपीएफओ ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताई है. ईपीएफओ के अनुसार, आपके पास 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला मोबाइल फोन और इंटरनेट होना चाहिए. आपका आधार नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए. इसके बाद आपको गूगल प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण फेस एप और आधार फेस आरडी (Aadhaar Face RD) डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आपको अपने चेहरे को स्कैन करना होगा और सभी डिटेल भरने होंगे. साथ ही फ्रंट कैमरे से फोटो खींचकर आपको सभी डिटेल सब्मिट करने होंगे. इस तरह बिना किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटे आपका जीवन प्रमाण पत्र जमा हो जाएगा. 

6.6 लाख से ज्यादा पेंशनर्स ने अपनाया यह रास्ता 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में लगभग 78 लाख पेंशनर्स हैं. इनमें से 6.6 लाख से ज्यादा पेंशनर्स वित्त वर्ष 2023-24 में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करा चुके हैं. ईपीएफओ के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में 2.1 लाख लोगों ने इस तरीके से जीवन प्रमाण पत्र जमा कराया था. इस आंकड़े में सालाना 200 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. इस तकनीक के आने से पहले इन सभी को बैंकों में जाना पड़ता था. हालांकि, अभी भी आपके पास कॉमन सर्विस सेंटर और सरकारी ऑफिस में जाकर यह प्रमाण पत्र जमा करने का ऑप्शन मौजूद है. 

ये भी पढ़ें 

HDFC Bank: दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक बन गया एचडीएफसी, SBI और ICICI ने भी मारी लंबी छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन पेमेंट पर चार्ज लगा तो कितने लोग छोड़ देंगे UPI? सर्वे में बड़ा खुलासा
ऑनलाइन पेमेंट पर चार्ज लगा तो कितने लोग छोड़ देंगे UPI? सर्वे में बड़ा खुलासा
रेपो रेट पर फैसले के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, 79000 के स्तर से लुढ़का सेंसेक्स
रेपो रेट पर फैसले के बाद बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, 79000 के स्तर से लुढ़का सेंसेक्स
RBI MPC Meeting August 2026: रिजर्व बैंक ने नहीं बदला रेपो रेट, 5.25% पर रखा बरकरार
RBI MPC Meeting August 2026: रिजर्व बैंक ने नहीं बदला रेपो रेट, 5.25% पर रखा बरकरार
रिजर्व बैंक ने Repo Rate पर लिया बड़ा फैसला, 5.25% बरकरार, अब नहीं बढ़ेगी EMI
RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने Repo Rate पर लिया बड़ा फैसला, 5.25% बरकरार, अब नहीं बढ़ेगी EMI

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget