एक्सप्लोरर

HDFC Bank: दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक बन गया एचडीएफसी, SBI और ICICI ने भी मारी लंबी छलांग

Top 25 Banks: ग्लोबल डेटा के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के टॉप 25 बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक 18वें और एसबीआई 21वें नंबर पर रहा है. जेपी मॉर्गन चेस ने एक बार फिर से नंबर वन का तमगा हासिल किया है.

Top 25 Banks: अभी कुछ सालों पहले ही भारी भरकम एनपीए से जूझ रहे भारतीय बैंक अब दुनिया के दिग्गज बैंकों को टक्कर दे रहे हैं. प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू साल 2024 की दूसरी तिमाही के अंत तक 17 फीसदी बढ़ गई है. बैंक का मार्केट कैप भी 154.4 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक बन गया है. एचडीएफसी (HDFC Bank) के अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) भी दुनियाभर के बैंकों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

एचडीएफसी ग्लोबल रैंकिंग में 10वें स्थान पर 

ग्लोबल डेटा (GlobalData) के आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक भारत के तीन सबसे ज्यादा लोन बांटने वाले बैंक हैं. इन तीनों ही बैंकों की मार्केट कैप में जून में समाप्ति हुई तिमाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके चलते ग्लोबल रैंकिंग में भी यह तीनों बैंक लगातार ऊपर गए हैं. एचडीएफसी बैंक रैंकिंग में 3 नंबर ऊपर जाकर 10वें स्थान पर पहुंच गया है. ग्लोबल डेटा के अनुसार, मजबूत तिमाही नतीजों, निवेशकों का पॉजिटिव रुख और बैंक के भविष्य को लेकर बढ़ रही उम्मीद के चलते यह उछाल आ रहा है. एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजे 20 जुलाई के आने वाले हैं.

आईसीआईसीआई बैंक का 18वें नंबर पर कब्जा 

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 की पहली तिमाही के अंत में रॉयल बैंक ऑफ कनाडा (Royal Bank of Canada) 10वें स्थान पर था. उधर, आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट वैल्यू भी जून तिमाही के अंत में 11.5 फीसदी बढ़कर 102.7 अरब डॉलर हो चुकी है. इसके साथ ही यह टॉप 25 ग्लोबल बैंकों में 18वें नंबर पर आ गया है. टीडी बैंक (TD Bank) मार्च तिमाही में 18वें स्थान पर था. आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजे 27 जुलाई को आने वाले हैं. 

रैंकिंग में 21वें स्थान पर आ गया एसबीआई 

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का मार्केट कैप भी 11.9 फीसदी बढ़कर 90.1 अरब डॉलर हो चुका है. यह ग्लोबल रैंकिंग में 21वें स्थान पर आ गया है. मार्च तिमाही में यह स्पॉट अल राझी बैंकिंग एंड इनवेस्टमेंट (Al Rajhi Banking & Investment) के पास था. जून तिमाही के अंत में टॉप 25 बैंकों की मार्केट कैप में 5.4 फीसदी का उछाल आया और यह 4.11 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गई है. चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक (China Construction Bank) और जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. जेपी मॉर्गन चेस अभी भी दुनिया का सबसे मूल्यवान बैंक बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Billionaire Tax: धनकुबेरों पर भारत में लगेगा बिलेनियर्स टैक्स? कांग्रेस ने बजट से पहले रखी ये डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ गई बंगाल की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और कितने राज्यों में आज आएगी सूची
आ गई बंगाल की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और कितने राज्यों में आज आएगी सूची
अब विवादों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड, दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप
अब विवादों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड, दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप
Mughal Emperor Education: कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
The Ashes, 2025-26: एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर
The Ashes, 2025-26: एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर

वीडियोज

Weather Updates: कोहरे की चादर में छिपी सड़क, लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी | Fog | Smog |
China Crisis Explained! मंदी का भारत पर क्या असर होगा | Paisa Live
Yamuna Expressway News: कई गाड़ियों में टक्कर, वाहनों में लगी आग, कई लोग हताहत | Weather Update
Mohali Kabaddi Firing: Mohali में कबड्डी खिलाड़ी Rana Balachauria की गोली मारकर कर दी हत्या |ABP NEWS
Crime News: यमुनानगर में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बिलाल गिरफ्तार | Haryana

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आ गई बंगाल की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और कितने राज्यों में आज आएगी सूची
आ गई बंगाल की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, चेक करें अपना नाम, राजस्थान समेत और कितने राज्यों में आज आएगी सूची
अब विवादों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड, दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप
अब विवादों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड, दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप
Mughal Emperor Education: कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
The Ashes, 2025-26: एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर
The Ashes, 2025-26: एडिलेड टेस्ट के लिए कमिंस, लियोन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी, ख्वाजा बाहर
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, किसान भाई जान लें जरूरी बात
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, किसान भाई जान लें जरूरी बात
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी चूक पड़ सकती है भारी, इन 5 बातों को नजरअंदाज किया तो खाली हो जाएगा अकाउंट
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी चूक पड़ सकती है भारी, इन 5 बातों को नजरअंदाज किया तो खाली हो जाएगा अकाउंट
जॉर्डन में पीएम मोदी, जॉब करने वालों के लिए क्या है फायदा? जानिए जॉर्डन की करेंसी और भारत में उसकी कीमत
जॉर्डन में पीएम मोदी, जॉब करने वालों के लिए क्या है फायदा? जानिए जॉर्डन की करेंसी और भारत में उसकी कीमत
Embed widget