एक्सप्लोरर

LIC On Adani Group: एलआईसी के चेयरमैन ने कहा, मामला समझने के लिए अडानी समूह के टॉप मैनेजमेंट को बुलाकर करेंगे बात

LIC Update: जब से हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आया है एलआईसी के अडानी समूह में निवेश को लेकर लगातार उसकी आलोचना की जा रही है.

LIC On Adani Group: अडानी समूह के स्टॉक्स में निवेश को लेकर विवादों में चल रही देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की टॉप मैनेजमेंट जल्द ही अडानी समूह के टॉप मैनेजमेंट को बुलाकर हिंडनबर्ग के आरोपों और उसके बाद पैदा हुए हालात को लेकर बातचीत करेगी. एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एलआईसी की निवेश डिपार्टमेंट पहले ही अडानी समूह से संपर्क कर चुकी है. 

एलआईसी के चेयरमैन ने कहा कि हम अडानी समूह के टॉप मैनेजमेंट को बुलाकर बात करेंगे और हालात का जाएजा लेंगे. साथ ही भविष्य में उनकी योजनाओं के बारे में जानने का प्रयास करेंगे. एलआईसी ने कहा कि 31 दिसंबर 2022 तक उसका एसेट एंडर मैनेजमेंट 44.34 लाख करोड़ रुपये है और अडानी समूह में उसका एक्सपोजर कुल एयूएम का 0.97 फीसदी है.  

इससे पहले मंगलवार 9 फरवरी को अडानी समूह (Adani Groups) के शेयरों में निवेश की चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने संसद ( Parliament) में सफाई पेश की थी. सरकार ने संसद को बताया कि बीमा कंपनी एलआईसी ने सरकार को बताया है कि निवेश करते समय सभी नियमों का सख्ती से पालन करती है. वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने कहा कि एलआईसी ने सूचित किया है कि उसके सभी निवेश बीमा अधिनियम, 1938 और आईआरडीएआई निवेश विनियम, 2016 के सांविधिक ढांचे का सख्त अनुपालन करते हुए किए जाते हैं तथा वे कंपनी संचालन व्यवस्था से दिशा निर्देशित होते हैं.  उन्होंने कहा कि एलआईसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके निवेश के संबंध में ज्यादातर जानकारी पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है. 

एलआईसी ने बयान जारी कर अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों में निवेश को लेकर सफाई दिया था.  एलआईसी ( LIC) ने कहा है कि पिछले कई वर्षों मे उसने अडानी ग्रुप की कंपनी के कुल 30,129 करोड़ रुपये के शेयर्स खरीदे हैं जिसका मार्केट वैल्यू 27 जनवरी 2023 के क्लोजिंग प्राइस के बेसिस पर 56,142 करोड़ रुपये है. 

गुरुवार को एलआईसी के वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में नतीजे घोषित किए हैं. अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 8334.2 करोड़ रुपये रहा है जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में रहे 235 करोड़ रुपये से 34 गुना ज्यादा है.  

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी समूह और हिंडनबर्ग मामले की जांच की मांग वाली याचिका पर 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदों पर फिरा पानी! सरकार ने कहा-अब कटौती का सवाल...
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदों पर फिरा पानी! सरकार ने कहा-अब कटौती का सवाल...
India GDP: 7.7% की दमदार जीडीपी ग्रोथ के साथ चमका भारत, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार 37वें महीने उछाल
India GDP: 7.7% की दमदार जीडीपी ग्रोथ के साथ चमका भारत, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार 37वें महीने उछाल
RBI ने शुरू की रियायती Swap Facility, अब विदेशों से उधार लेना होगा आसान, सरकारी संस्थानों को होगा फायदा
RBI ने शुरू की रियायती Swap Facility, अब विदेशों से उधार लेना होगा आसान, सरकारी संस्थानों को होगा फायदा
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget