एक्सप्लोरर

LIC Share Price: स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से अपने ऑलटाइन लो पर गिरा एलआईसी का शेयर, 949 का शेयर 544 रुपये पर हुआ क्लोज

LIC Share Update: एलआईसी का शेयर अब अपने आईपीओ प्राइस से करीब 43 फीसदी नीचे जा लुढ़का है. कंपनी ने 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पैसे जुटाये थे.

LIC Share Price: हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के अडानी समूह के स्टॉक्स के खिलाफ जारी रिपोर्ट के बाद से ही एलआईसी का शेयर का बुरा हाल है और अब तो देश की सबसे बड़ी कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से अपने ऑलटाइन लो पर आ लुढ़का है. सोमवार 27 मार्च 2023 को शेयर 2.84 फीसदी की गिरावट के साथ 544.10 रुपये पर क्लोज हुआ है. लिस्टिंग के बाद से एलआईसी का सबसे निचला क्लोजिंग प्राइस लेवल है. 

सोमवार की सुबह एलआईसी का शेयर 560 रुपये पर खुला और 4 फीसदी के करीब गिरावट के साथ अपने ऐतिहासिक निचले लेवल 539.10 रुपये तक जा लुढ़का. जब से अडानी समूह के शेयरों में एलआईसी के एक्सपोजर का मामला सामने आया है तब से एलआईसी के शेयर में कमजोरी जारी है. एलआईसी का शेयर अब अपने आईपीओ प्राइस से करीब 43 फीसदी नीचे जा लुढ़का है. एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने वाले निवशकों को भारी नुकसान हो रहा है. एलआईसी ने 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आईपीओ में पैसे जुटाये थे. यानि निवेशकों को 405 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हो रहा है. 

मान लिजिए किसी निवेशक ने 949 रुपये के भाव पर एलआईसी के 100 शेयर खरीदें हैं जिसके लिए उन्हें 94900 रुपये देने पड़े थे. लेकिन इस गिरावट के बाद उनके निवेश घटकर 54400 रुपये रह गया है. यानि निवेशकों को 40500 रुपये का नुकसान हो रहा है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को जारी हुई थी उस दिन एलआईसी का शेयर 702 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. लेकिन उस लेवल से शेयर अब 22.50 फीसदी के करीब नीचे आ चुका है. 

एलआईसी ने अडानी समूह की अलग अलग कंपनियों के 30,127 करोड़ रुपये के स्टॉक खरीदे हुए थे. बीएसई के डाटा के मुताबिक एलआईसी के पास अडानी एंटरप्राइजेज की 4.23 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 3.65 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 5.96 फीसदी और अडानी ग्रीन एनर्जी में 1.28 फीसदी हिस्सेदारी है.  अडानी समूह की सीमेंट कंपनियों में भी एलआईसी का एक्सपोजर है. अंबुजा सीमेंट में 6.33 फीसदी और एसीसी में 6.41 फीसदी हिस्सेदारी एसआईसी के पास है. अडानी पोर्ट्स में एलआईसी की 9.14 फीसदी हिस्सेदारी है. 

ये भी पढ़ें 

EPFO Investment In Adani Stocks: 6 करोड़ कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड का पैसा अडानी समूह के स्टॉक्स में! ETF के जरिए ईपीएफओ ने किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget