एक्सप्लोरर

LIC Q3 Results: एलआईसी का मुनाफा 34 गुना बढ़ा, तीसरी तिमाही में 8334 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट

LIC Share Price: बीते वर्ष सबसे बड़ी आईपीओ लाने वाली एलआईसी का शेयर अभी भी आईपीओ प्राइस 949 रुपये से 35 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.

LIC Q3 Results: सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी के वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे घोषित किए हैं. अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 8334.2 करोड़ रुपये रहा है जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में रहे 235 करोड़ रुपये से 34 गुना ज्यादा है.  

तीसरी तिमाही में एलआईसी को प्रीमियम से 1,11,787.6 करोड़ रुपये का प्रीमियम हासिल हुआ है जो बीते साल के समान तिमाही में 97,620 करोड़ रुपये रहा था. निवेश से हासिल इनकम बढ़कर 84,889 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो एक साल पहला 76,574.24 करोड़ रुपये रहा था. 

इन नतीजों पर एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कहा कि हमारा फोकस अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए ऐसे पोर्टफोलियो बनाने पर है उन्हें अच्छा वैल्यू दे सके. उन्होंने कहा कि  बाजार शानदार ग्रोथ के संकेत दे रहा है और अपनी बाजार हिस्सेदारी को बनाए रखने और आगे बढ़ने के लिए हम आश्वस्त हैं.  

गुरुवार को एलआईसी का शेयर 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 613 रुपये पर बंद हुआ है. लेकिन एलआईसी का शेयर अभी भी आईपीओ प्राइस 949 रुपये से 35 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. 

वहीं एलआईसी इन दिनों में विवादों में भी घिरा है. अडानी समूह के शेयरों में निवेश को लेकर अडानी समूह की आलोचना हो रही है. 30 जनवरी 2023 को एलआईसी ने बयान जारी कर अडानी समूह की कंपनियों में निवेश को लेकर सफाई दी थी. एलआईसी ( LIC) ने कहा था कि पिछले कई वर्षों मे उसने अडानी ग्रुप की कंपनी के कुल 30,129 करोड़ रुपये के शेयर्स खरीदे हैं जिसका मार्केट वैल्यू 27 जनवरी 2023 के क्लोजिंग प्राइस के बेसिस पर 56,142 करोड़ रुपये है. 

एलआईसी के मुताबिक शेयर्स और डेट को मिलाकर 31 दिसंबर 2022 तक अडानी समूह की कंपनियों में उसका निवेश का कुल वैल्यू 35917.31 करोड़ रुपये है. और इस तारीख तक एलआईसी का अडानी समूह में कुल निवेश 36,474.78 करोड़ रुपये है. एलआईसी ने कहा कि अडानी ग्रुप में उसके कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट ( Asset Under Management) के बुक वैल्यू का केवल 0.975 फीसदी है. एलआईसी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 41.66 लाख करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी समूह और हिंडनबर्ग मामले की जांच की मांग वाली याचिका पर 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget