एक्सप्लोरर

LIC पॉलिसी मैच्योर होने से पहले किया सरेंडर तो हो सकता है ये नुकसान, जानें इससे जुड़ी हर बात

LIC Policy Surrender: अगर आप अपनी पॉलिसी को मैच्योरिटी डेट से पहले बंद कराने का फैसला लेते हैं, तो बीमा कंपनी सरेंडर शुल्क काटकर आपको पैसे का भुगतान करती है.

LIC Policy Surrender: जीवन बीमा या लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) आपातकालीन स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है. अगर परिवार में मुख्य कमाने वाले व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाए, तो इस स्थिति में बीमा पॉलिसी आश्रितों को आर्थिक मदद देती है. हालांकि, यह एक लॉन्ग टर्म प्लान है, जिसमें पॉलिसीधारक को कई बार प्रीमियम का समय से भुगतान करने या इमरजेंसी में अचानक पैसे के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पॉलिसी को कई बार समय से पहले सरेंडर करने की नौबत आ जाती है.

पॉलिसी सरेंडर करने के कई नुकसान

पॉलिसी सरेंडर करने से पैसा तो तुरंत मिल जाता है, लेकिन इसके नुकसान भी है. जबकि फंडिंग के अन्य विकल्पों में यह जोखिम कम रहता है. बिजनेस टुडे से बात करते हुए बीमापे फिनश्योर के को-फाउंडर और सीईओ हनुत मेहता कहते हैं, ''बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को पॉलिसी सरेंडर करने के बजाय लोन लेने की भी सुविधा प्रदान करता है. इससे पॉलिसी मैच्योर होने पर बीमा कंपनियां लोन पर लगे इंटरेस्ट को काटकर बचा सारा पैसा ट्रांसफर कर देती है. यानी कि नुकसान भी कम होता है और पॉलिसी पर मिलने वाला लाभ भी बना रहता है.'' 

सरेंडर वैल्यू काटकर किया जाता भुगतान

पॉलिसी सरेंडर करने का मतलब है कि आप इस पर मिलने वाले फायदों से चूक जाते हैं जैसे कि पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर बीमा कंपनी के द्वारा नॉमिनी को मृत्यु लाभ की राशि का भुगतान किया जाता है, पॉलिसी मैच्योर होने पर जमा राशि बोनस के साथ मिलता है, नकद मूल्य का भी लाभ मिलता है. अगर आप पॉलिसी सरेंडर करते हैं, तो इसके मैच्योर होने पर आपको जितना फायदा मिलना होता है उससे कहीं कम मिलता है.

आमतौर पर सरेंडर वैल्यू अब तक भुगतान किए गए प्रीमियम का 30 फीसदी होता है. यानी कि बीमा कंपनी प्रीमियम के रूप में जमा राशि पर सरेंडर शुल्क काटती है. सरेंडर वैल्यू कई बीमा कंपनियों के लिए अलग-अलग हो सकती है. कई पॉलिसियां ऐसी हैं, जिनके जरिए आप टैक्स से छूट क्लेम कर सकते हैं. जबकि सरेंडर कर देने पर आपको यह लाभ नहीं मिल पाता है इसलिए पॉलिसी सरेंडर करने का फैसला बहुत सोच-समझकर करना चाहिए.   

ये भी पढ़ें: Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार, IPO का लगने वाला है मेला, इस सप्ताह दलाल स्ट्रीट पर जलवा दिखाएंगी ये कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget