एक्सप्लोरर

LIC Mutual Fund IPO: कब आएगा एलआईसी म्यूचुअल फंड का आईपीओ, कंपनी के मैनेजमेंट ने दी बड़ी जानकारी

LIC Mutual Fund IPO: एलआईसी म्यूचुअल फंड के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है क्योंकि कंपनी ने अपनी आईपीओ टाइमलाइन को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

LIC Mutual Fund IPO: एलआईसी म्यूचुअल फंड के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. एलआईसी म्यूचुअल फंड अपने ऐसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) के एक लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने के बाद आईपीओ लाने पर विचार कर सकती है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने एक लाख करोड़ रुपये का एयूएम वित्त वर्ष 2025-26 तक होने का लक्ष्य रखा है. फिलहाल एलआईसी एमएफ का एयूएम लगभग 38,000 करोड़ रुपये है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 16,526 करोड़ रुपये था. एलआईसी म्यूचुअल फंड को म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में तेजी से ग्रोथ हासिल करते देखा जा रहा है और इसके आईपीओ को लेकर बाजार में उत्सुकता है.

LIC म्यूचुअल फंड की वर्तमान विकास दर 30 फीसदी पर

एलआईसी म्यूचुअल फंड (एमएफ) एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आर के झा ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 2023-24 में 67 फीसदी की बढ़त हासिल की है और हमारी मौजूदा विकास दर 30 फीसदी है. उन्होंने कहा कि सभी फंड में मौजूदा इक्विटी योगदान 47 फीसदी है, जबकि शेष 53 फीसदी हिस्सा बॉन्ड का है.

आर के झा ने कहा कि संस्थागत और कॉरपोरेट निवेशकों ने अपना पैसा ज्यादातर बॉन्ड में लगाया है, जबकि रिटेल भागीदारी का रुझान इक्विटी की ओर है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जब हम एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएं तो रिटेल या इक्विटी वेटेज 65-70 फीसदी तक बढ़ जाए. 

एलआईसी म्यूचुअल फंड ने कई पहल की

उन्होंने ये भी कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एलआईसी म्यूचुअल फंड ने कई पहल की हैं. इनमें जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के विशाल नेटवर्क का उपयोग करके अपने कार्यालयों का विस्तार करना, विभिन्न मंचों पर डिस्ट्रीब्यूशन चैनल स्थापित करना और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लागू करना शामिल हैं. इसके अलावा, एलआईसी म्यूचुअल फंड ने रिटेल निवेशकों की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मिनिमम व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) राशि को कम कर दिया है.

ये भी पढ़ें

Spicejet: बकाये पीएफ के निपटारे के साथ ही स्पाइसजेट में लौटा निवेशकों का विश्वास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget