एक्सप्लोरर

LIC Jeevan Utsav Policy: एलआईसी ने लॉन्च की नई पॉलिसी, गारंटीड रिटर्न के साथ ही मिल रहा इतने फीसदी ब्याज का फायदा

Jeevan Utsav Policy: एलआईसी ने हाल ही में एक नई पॉलिसी लॉन्च की है. इसका नाम है जीवन उत्सव योजना. हम आपको इसके खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.

LIC Jeevan Utsav Policy: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम अलग-अलग वर्गों के लिए उनकी जरूरतों के हिसाब से बीमा पॉलिसी लेकर आती रहती है. हाल ही में एलआईसी ने एक नया प्लान शुरू किया है, जिसका नाम है एलआईसी जीवन उत्सव. यह एक इंडिविजुअल, सेविंग और होल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जिसमें आपको गारंटीड रिटर्न का लाभ मिल रहा है. अगर आप भी इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

कौन लोग कर सकते हैं निवेश?

एलआईसी जीवन उत्सव प्लान में 8 साल से लेकर 65 वर्ष की आयु तक निवेश किया जा सकता है. वहीं स्कीम में प्रीमियम का भुगतान पांच साल लेकर 16 साल के बीच किया जाएगा. आपको प्लान में कितना रिटर्न मिलेगा, यह केवल इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने प्लान में कितनी अवधि के लिए निवेश किया है. इस स्कीम के तहत निवेशकों को कम से कम 5 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलेगा. इस स्कीम के तहत आपको दो विकल्प मिलते हैं. आप या तो नियमित आय या फ्लेक्सी इनकम के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं.

टर्म इंश्योरेंस का मिल रहा है लाभ

एलआईसी जीवन उत्सव प्लान में निवेश करके ग्राहकों को टर्म और लाइफ इंश्योरेंस दोनों का लाभ मिल रहा है. इस कारण टर्म इंश्योरेंस की तरह इस स्कीम में आपको एक निश्चित अवधि में ही नहीं बल्कि पूरे जीवन के लिए कवरेज का फायदा मिल रहा है. इस कारण यह एक लाइफटाइम रिटर्न गारंटी स्कीम है.

मिल रहा इतने ब्याज का लाभ

इस पॉलिसी में निवेश करने पर सालाना आधार पर 5.5 फीसदी ब्याज दर का लाभ निवेशकों को मिलेगा. यह ब्याज दो पेमेंट विकल्प को स्थगित करने और बचे शेयर पर मिल रहा है. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को एकमुश्त मैच्योरिटी का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे में यह स्कीम एक मनी बैक प्लान की तरह काम करती है, जिसमें आपको समय-समय पर पैसे मिलेंगे. फ्लेक्सी इनकम के विकल्प के मामले में निवेशकों को हर साल के अंत में 10 फीसदी तक के तगड़े ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

डेथ बेनिफिट का मिल रहा है फायदा

इस स्कीम के तहत पॉलिसी होल्डर को डेथ बेनिफिट का लाभ मिल रहा है. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की समय से पहले मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को बीमा राशि के अलावा एक्स्ट्रा इनकम का भी लाभ मिलेगा. यह पेमेंट हर साल के हिसाब से 40 हजार रुपये के बराबर हो सकता है. इस कारण डेथ बेनिफिट के केस में सालाना प्रीमियम पर सात गुना तक रिटर्न मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें-

US Economy in 2024: अभी नहीं टला है अर्थव्यवस्था का संकट, अगले साल यूएस में लाखों लोग होंगे बेरोजगार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget