एक्सप्लोरर

LIC के इस सुपरहिट प्लान में हर दिन करें 200 रुपये निवेश! रिटर्न में मिलेगा 28 लाख का फंड

Jeevan Pragati Plan: जीवन प्रगति प्लान एक सेविंग और सुरक्षा दोनों का लाभ देता है. इस पॉलिसी को एलआईसी ने 3 फरवरी 2016 को लॉन्च किया था. आपको हर महीने 6,000 रुपये का निवेश करना पड़ता है.

LIC Jeevan Pragati Plan: देश की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के देशभर में करोड़ों की संख्या में पॉलिसी होल्डर्स हैं. भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) देश के हर वर्ग जैसे मध्यम वर्ग, उच्च आय वर्ग, लोअर मिडिल क्लास लोग सभी के लिए पॉलिसी लॉन्च करता रहता है. साथ ही एलआईसी महिलाओं (LIC Policy for Women), नौकरीपेशा व्यक्ति, बच्चे आदि सभी उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग तरह की पॉलिसी लॉन्च करता रहता है.

हम आपको एलआईसी की उस पॉलिसी (LIC Policy) के बारे में बता रहे हैं जिसमें हर उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी जीवन प्रगति प्लान (LIC Jeevan Pragati Plan). इस पॉलिसी में आप 200 रुपये के छोटे निवेश पर 28 लाख रुपये का मोटा फंड बना सकते हैं. आइए हम आपको इस पॉलिसी के डिटेल्स (LIC Jeevan Pragati Plan Details) के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

निवेश और रिटर्न का हिसाब
एलआईसी का जीवन प्रगति प्लान एक सेविंग (Saving) और सुरक्षा दोनों का लाभ देता है. इस पॉलिसी को एलआईसी ने 3 फरवरी 2016 को लॉन्च किया था. इस पॉलिसी में आपको हर महीने 6,000 रुपये का निवेश करना पड़ता है. इसमें आपको 20 साल के बाद मैच्योरिटी पर पूरे 28 लाख रुपये का फायदा मिलेगा.

LIC जीवन प्रगति प्लान के डिटेल्स-

  • मिनिमम सम एश्योर्ड-1,50,000 रुपये
  • मैक्सिमम सम एश्योर्ड-कोई सीमा नहीं हैं
  • पॉलिसी का टेन्योर-12 से 20 साल के बीच
  • पॉलिसी खरीदने की मिनिमम उम्र-12 साल
  • पॉलिसी खरीदने की अधिकतम उम्र-45 साल
  • पॉलिसी मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र-65 साल

मिलेगा डेथ बेनिफिट का फायदा-
एलआईसी की जीवन प्रगति प्लान में निवेशक को डेथ बेनिफिट (Death Benefit) का भी लाभ मिलता है. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की पॉलिसी खरीदने के बाद मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को डेथ बेनिफिट का लाभ जरूर मिलेगा. डेथ बेनिफिट में कितनी रकम मिलेगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि अपनी पॉलिसी कितनी पुरानी है. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की मृत्यु पॉलिसी खरीदने के 5 साल के बाद होती है तो उसे ज्यादा लाभ मिल सकता है.

अगर किसी पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु इंश्योरेंस खरीदने के 5 साल के भीतर हो जाती हैं तो उसके परिवार को सम एश्योर्ड मनी मिल जाएगा. वहीं पॉलिसी लेने के 6 से 10 साल के बीच पॉलिसी होल्डर की मृत्यु पर 125% सम एश्योर्ड, 1 से 15 साल में 150% और 16 से 20 साल में 200% सम एश्योर्ड (Sum Assured) मिलता है. अगर आपको राइडर बेनिफिट का भी लाभ उठाना है तो आपको इसके लिए अलग से एक्स्ट्रा राशि देना होगा.

ये भी पढ़ें-

Agent Portability: इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर्स को मिलने जा रही नई सुविधा! जल्द ही बदल पाएंगे बीमा एजेंट

FD Rates Hikes: इस सरकारी बैंक के कस्टमर्स को अब ज्यादा रिटर्न! बैंक ने अपने रेट्स को बढ़ाने का किया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy Zomato और Uber वालों को भी मिलेगा PF-इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया बोर्ड
Swiggy Zomato और Uber वालों को भी मिलेगा PF-इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया बोर्ड
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget