एक्सप्लोरर

LIC IPO: एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए खुशखबरी, आईपीओ में आवेदन करने पर मिल सकता है 5 फीसदी का डिस्काउंट

LIC IPO Update: एलआईसी के पॉलिसीधारकों को एलआईसी आईपीओ में 5 फीसदी डिस्काउंट मिल सकता है. रिटेल निवेशकों और एलआईसी के कर्मचारियों को भी डिस्काउंट मिलने के आसार है.

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी अपने आईपीओ में आवेदन करने वाले अपने पॉलिसीधारकों को डिस्काउंट दे सकती है. एलआईसी के पॉलिसीधारकों को एलआईसी आईपीओ में 5 फीसदी डिस्काउंट मिल सकता है. दरअसल भारतीय शेयर बाजार के इतिहास के सबसे बड़े एलआईसी आईपीओ में बीमाधारकों के लिए रिजर्व कोटा भी रखा जाएगा. 

एलआईसी आईपीओ ना केवल पॉलिसीधारकों को बल्कि रिटेल निवेशकों और एलआईसी के कर्मचारियों को भी डिस्काउंट मिलेगा. ये डिस्काउंट शेयर के अपर बैंड यानि शेयर की जो कीमत की जाएगी उसपर तय किया जाएगा. माना जा रहा है कि 10 फरवरी 2022 को एलआईसी सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर ( DRHP) दाखिल कर सकती है. 

आईपीओ की तैयारी जोर शोर से
एलआईसी के आईपीओ लाने की तैयारी जहां चल रही है. वहीं एलआईसी ( LIC) देश के आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने से पहले पॉलिसीधारकों को अपने पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक करने की सलाह दे रही है जिससे एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व कैटगरी में आवेदन करने के पात्र हो पायेंगे. इतना ही नहीं एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को कहा है कि यदि उऩके पास डिमैट अकाउंट नहीं है तो आईपीओ में आवेदन करने के खुलवा लें. एलआईसी के आईपीओ में आवेदन करने के लिए वैलिड डीमैट खाता होना ही चाहिए. विज्ञापनों के जरिए और ईमेल भेज कर एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को सूचित कर रही है. ऐसे में नए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की होड़ देखी जा रही है. 

एलआईसी के 25 करोड़ पॉलिसीधारक
एलआईसी के कुल 25 करोड़ पॉलिसीधारक हैं जबकि देश में डिमैट अकाउंट की संख्या 7.5 करोड़ के करीब है. ऐसे में जो पॉलिसीधारक एलआईसी का शेयर खरीदना चाहते हैं उनके लिए डिमैट अकाउंट खुलवाना जरुरी है. इसे देखते हुए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना काल में शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की तादाद भी जबरदस्त बढ़ी है. रिकॉ़र्ड संख्या में नए डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट भी खुले हैं. 2019-20 में डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट की संख्या केवल 4.09 करोड़ थी जो 2020-21 में बढ़कर 5.51 करोड़ और जो 31 अक्टूबर तक 7.38 करोड़ तक पहुंची है.

20 से 30 लाख नए डिमैट अकाउंट खुलने की उम्मीद
सरकार की मंशा एलआईसी के आईपीओ में 10 फीसदी रिजर्व कोटा एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए रखने की है. ऐसे में एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने के लिए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है और फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते तक नए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. एक अनुमान ते मुताबिक अगले डेढ़ महीने में  20 से 30 लाख नए डिमैट अकाउंट खुलने के आसार हैं. 


LIC भेज रहा ईमेल एसएमएस 
एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को पैन नंबर पॉलिसी के साथ लिंक करने के लिए लगातार ईमेल और एसएमएस भेज रहा है. जिसमें पैन को अपडेट करने का तरीका भी बताया जा रहा है. एलआईसी के पॉलिसीधारक https://licindia.in या फिर https://licindia.in/Home/Online-PAN-Registration पर जाकर पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक कर सकते हैं. लिंक करने के दौरान पॉलिसीधारक  अपना पॉलिसी नंबर, पैन नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी अपडेट करना होगा. पॉलिसीधारक ये भी चेक कर सकते हैं कि उनका पैन पॉलिसी के साथ लिंक किया हुआ है या नहीं. 

ये भी पढ़ें: 

Work From Home: वर्क फ्रॉम होम आरामदायक पर लंबे समय में है हानिकारक, CRED के कुणाल शाह ये ट्वीट कर दिया नए बहस को दिया जन्म

Explainer: क्या विधानसभा चुनाव की वजह से नहीं बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget