एक्सप्लोरर

LIC IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आधे घंटे में लगी इतनी बोलियां

LIC IPO Updates: एक घंटे के भीतर 12 प्रतिशत निवेशकों ने एलआईसी आईपीओ सब्सक्राइब कर लिया. निवेशक 9 मई 2022 तक एलआईसी के आईपीओ में पैसा लगा पाएंगे.

LIC IPO Opening Updates: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) का आईपीओ (LIC IPO) का 4 मई से लॉन्च हो चुका है. लॉन्च होने के साथ ही निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. यह आईपीओ 10 बजे सुबह में खुला और खुलने के केवल आधे घंटे के अंदर ही 4 प्रतिशत तक यह सब्सक्राइब कर लिया गया. बता दें कि इस आईपीओ में कुल 16,20,78,067 शेयरों पर बोली लगनी है. शुरू के कुछ ही मिनटों में करीब 70,61,970 शेयरों की बोली लग चुकी है.

पहले घंटे में 12 फीसदी सब्सक्राइब हुआ LIC IPO
एक घंटे के भीतर 12 प्रतिशत एलआईसी आईपीओ निवेशकों द्वारा सब्सक्राइब हुआ है. इस आईपीओ के जरिए सरकार ज्यादा से ज्यादा रिटेल इन्वेस्टर्स (Retail Investors) को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है.

LIC के आईपीओ को लेकर मार्केट में पहले से ही काफी दिलचस्पी दिख रही थी जिसका असर आज आईपीओ पर साफ तौर पर देखा जा सकता है. आईपीओ लॉन्च होने के केवल 1 घंटे के अंदर यह करीब 12 प्रतिशत कर सब्सक्राइब कर लिया गया है. निवेशक 4 मई 2022 से 9 मई 2022 तक एलआईसी के आईपीओ में पैसा लगा पाएंगे.

कंपनी ने रखा 902-949 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बेस
एलआईसी ने अपने कर्मचारियों के लिए 15,81,249 शेयर आरक्षित रखे हैं. वहीं 2,21,37,492 शेयर अपने बीमाधारकों के लिए आरक्षित रखे हैं. क्यूआईबी के लिए 9.88 करोड़ और गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए 2.96 करोड़ के शेयर आरक्षित रखें गए हैं. रिटेल इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए उन्हें प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिल रही है. कंपनी ने बीमाधारकों को इस आईपीओ में स्पेशल छूट देते हुए 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया है.

LIC ने पॉलिसीधारकों को मैसेज कर दी आईपीओ की जानकारी
4 मई को आईपी लॉन्च करने से पहले एलआईसी ने अपने बीमाधारकों को एक मैसेज भेजकर इस आईपीओ के बारे में जानकारी दी है. एलआईसी ने बताया है कि उसने शेयर प्राइस 902-949 रुपये के बीच तय किया है. यह आईपीओ 4 मई को खुलकर शनिवार के दिन यानी 9 मई को बंद हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Tata Steel Beats TCS: Tata Steel ने दी TCS को मात, छीन लिया सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली कंपनी का तमगा

Gold Silver Rate: सोना हुआ सस्ता तो चांदी हुई महंगी, चेक करें 10 ग्राम सोने का रेट यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget