एक्सप्लोरर

Layoffs: McDonald's ने बंद किया अमेरिका का ऑफिस, बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी!

McDonald's Layoffs: दुनिया का बड़ा फूड चेन मैकडोनाल्ड्स जल्द ही बड़े पैमाने पर छंटनी कर सकता है. इस कारण कंपनी ने अमेरिका स्थित ऑफिस को बंद कर दिया है.

McDonald's Layoffs News: विश्व का बड़ा फूड चेन ब्रांड मैकडोनाल्ड (McDonald's) ने अमेरिका स्थित अपने ऑफिस (McDonald's Shut US Office) को बंद करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद कंपनी के हजारों कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार (Layoffs in McDonald's) लटक रही है. मैकडोनाल्ड ने पहले चरण में अमेरिका के कुछ ऑफिस को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है. वॉल स्ट्रीट जनरल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने कॉरपोरेट इंप्लाइज (McDonald's Corporate Employees) को छंटनी की सूचना देने के लिए कहा है.

गौरतलब है कि मैकडोनाल्ड कुछ वक्त से अपने बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में वह बड़े पैमाने कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है. अमेरिका और बाकी देशों के कई कर्मचारियों को भेजे गए मेल में उन्हें सोमवार तक घर से ही काम करने को कहा गया है. ऐसे में कर्मचारियों को छंटनी की खबर ऑनलाइन ही मिलेगी. इसके साथ ही कंपनी ने अपने हेडक्वार्टर में किसी भी व्यक्ति से पर्सनल मुलाकात पर भी रोक लगा दी है.

जनवरी से ही चल रही छंटनी की तैयारी

वैश्विक मंदी ने कई कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया है. इससे फूड चेन मैकडोनाल्ड भी अछूता नहीं रहा है. कंपनी ने जनवरी में ही बड़े पैमाने पर छंटनी के संकेत दे दिए थे. अपने बयान में कहा था कि बेहतर भविष्य के लिए मैकडोनाल्ड कॉरपोरेट स्टाफ से जुड़े कई कठिन फैसले ले सकती है. इसके बाद से फूड चेन में बड़े पैमाने पर छंटनी के कयास लगाए जा रहे थे. मैकडोनाल्ड दुनियाभर में कुल 1.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देता है. इसमें 70 फीसदी कर्मचारी अमेरिका से बाहर देशों के हैं. ऐसे में कंपनी इस कॉरपोरेट कर्मचारी की नौकरी पर कैंची चलाने वाली है.

पहले भी मेकडी कर चुका है छंटनी

इससे पहले भी मेकडी ने कई बार कर्मचारियों की छंटनी की है. साल 2018 में कंपनी ने मैनेजमेंट टीम में छंटनी की थी. इसके अलावा, साल 2019 में भी कंपनी ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. साल 2017 में मेकडी में कुल 2.35 कर्मचारी थे जो साल 2023 के फरवरी तक घटकर 1.50 लाख रह गए. वहीं भारत की बात करें तो दिसंबर 2022 में मैकडोनल्ड इंडिया ने यह जानकारी दी थी कि वह अपने आउटलेट्स की संख्या को दोगुना यानी 300 से अधिक करना चाहता है. इसके लिए कंपनी ने 5,000 नए कर्मचारियों की हायरिंग का प्लान बनाया है.

ये भी पढ़ें-

Indian Railways: वित्त वर्ष 2023-24 में रेलवे ने माल ढुलाई के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड! मार्च तक कुल 1512 मिलियन टन माल ढोया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget