एक्सप्लोरर

IT SECTOR में छंटनी का सिलसिला जारी रहेगाः 2 लाख लोगों की छुट्टी होने के आसार !

नई दिल्ली: हाल में आईटी सेक्टर में इन्फोसिस, कॉग्निजेंट, विप्रो और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हो रही है. विशेषज्ञों की मानें तो आईटी कंपनियों में कर्मचारियों की बाहर करने का यह सिलसिला अभी 1-2 साल और जारी रहेगा. माना जा रहा है कि नई टेक्‍नोलॉजी के अनुरूप खुद को तैयार न होने के चलते भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हर साल करीब 2 लाख इंजीनियरों की सालाना छंटनी करने की तैयारी है. हर साल करीब 2 लाख आईटी प्रोफेशनल्स की सालाना छंटनी करने की खबर आईटी एंप्लाइज को चिंता में डाल सकती है.

ये हैं आईटी सेक्टर में छंटनी की बड़ी वजह !
  • नए ट्रेंड के मुताबिक परफॉर्मेंस के आकलन की प्रक्रिया के तहत हजारों की संख्या में कर्मचारियों को ‘पिंक स्लिप’ थमाई जा रही है यानी उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है.
  • जानकारों का कहना है कि आईटी सेक्टर में डिजिटलीकरण और ऑटोमेशन एक नई सामान्य सी बात हो गई है जिसके चलते छंटनी हो रही हैं.
  • हालांकि माना जा रहा है कि यह कॉस्ट कंटिंग या कॉस्ट कंट्रोल का हिस्सा है. बताया जा रहा है कि टार्गेटेड मार्केट में संरक्षणवादी कदमों से कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ रहा है.
  • अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में कड़े वर्क परमिट सिस्टम की वजह से भारतीय साफ्टवेयर एक्सपोर्टर्स पर खासतौर से असर पड़ा है.
  • आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) में नई प्रौद्योगिकी, रोबोटिक प्रक्रिया आटोमेशन और क्लाउड कंप्यूटिंग की वजह से कंपनियों अब कई तरह के काम कम वर्कफोर्स से कर सकती हैं. इसकी वजह से साफ्टवेयर कंपनियों को अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना पड़ रहा है.

टीमलीज सर्विसेज की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और को-फाउंडर रितुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘यह ऐसी स्थिति है जबकि उपलब्ध प्रतिभाएं समय के हिसाब में खुद में बदलाव नहीं ला पाईं. इस वजह से कई कर्मचारी आज बेकार हो गए हैं.

ह्यूमन रिसोर्स सेक्टर से जुड़ी कंपनी हेड हंटर्स इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के. लक्ष्मीकांत के मुताबिक अभी शुरुआती तौर पर यह खबर आई है कि हर साल 56,000 आईटी प्रोफेशनल्स की छंटनी होगी. जबकि नई तकनीक के मुताबिक खुद को ढालने में आधी अधूरी तैयारी के चलते 3 साल तक हर साल वास्तव में 1.75 से 2 लाख आईटी पेशेवरों की छंटनी हो सकती है.

आईटी इंडस्‍ट्री में काम करने वाले पेशेवरों की संख्‍या 39 लाख मैककिंसे एंड कंपनी के डायरेक्टर नोशिर काका ने भी कहा था कि आईटी इंड्स्ट्री के सामने 50-60 फीसदी कर्मचारी को फिर से ट्रेनिंग देने की बड़ी चुनौती होगी. इसके पीछे मुख्य वजह टेक्‍नोलॉजी में होने वाले बड़े बदलाव को बताया. रिपोर्ट के मुताबिक आईटी इंडस्‍ट्री में काम करने वाले पेशेवरों की संख्‍या 39 लाख है और इतने बडे पैमाने पर नई टेक्‍नोलॉजी पर काम करने की जरूरत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget