एक्सप्लोरर

Ghee-Butter Prices: त्योहारों से पहले आम लोगों को खुशखबरी, सस्ते होने वाले हैं घी और मक्खन!

Latest GST Update: देश भर में जल्दी ही त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में घी और मक्खन पर टैक्स कम होने से त्योहारों का आनंद बढ़ जाएगा...

टमाटर व हरी सब्जियों की आसमान छूती कीमतों से परेशान आम आदमी को आने वाले दिनों में राहत भरी खबर मिल सकती है. वो भी ऐसे समय पर, जब त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में घी और मक्खन की कीमतों में ठीक-ठाक कमी आ जाए. त्योहारों के मौसम में इन दोनों का ही इस्तेमाल हर घर में होता है.

अभी लगता है इतना टैक्स

दरअसल सरकार घी और मक्खन पर माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी की दरें कम करने का प्रस्ताव देने वाली है. मिंट की एक खबर के अनुसार, सरकार जल्दी ही ऐसा प्रस्ताव रख सकती है. अभी घी और मक्खन दोनों पर 12-12 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है. केंद्र सरकार इसे घटाकर 5-5 फीसदी करने का प्रस्ताव दे सकती है.

बढ़ जाएगा त्योहारों का आनंद

अगर इसे अमलीजामा पहनाया जाता है तो इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. देश में जल्दी ही त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है, जो दिसंबर के अंत तक लगातार चलने वाला है. त्योहारी सीजन में घर-घर में मिठाइयां व खाने-पीने के तरह-तरह के आइटम बनते हैं, जिनमें घी और मक्खन का काफी इस्तेमाल होता है. ऐस में अगर इनकी कीमतें कम होती हैं, तो आम लोगों के लिए त्योहारों का आनंद बढ़ जाएगा.

महंगाई से आम आदमी त्रस्त

यह डेवलपमेंट इस कारण भी अहम है, क्योंकि आम जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त है. करीब डेढ़ साल से खुदरा महंगाई की दर ज्यादा बनी हुई थी. अभी यह नियंत्रण में आने ही लगा था कि टमाटर व हरी सब्जियों के भाव में आग लग गई. दूसरी ओर दूध की कीमतें लगातार बढ़ती गई हैं. पिछले एक साल में दूध 10.1 फीसदी और 3 साल में 21.9 फीसदी महंगा हुआ है. इसने भी आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ा है.

इस विभाग ने किया अनुरोध

मिंट की खबर के अनुसार, पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने घी व मक्खन पर जीएसटी कम करने का अनुरोध किया है. विभाग ने वित्त मंत्रालय से कहा है कि वह इसे लेकर जीएसटी फिटमेंट कमिटी के सामने प्रस्ताव रखे. उसके बाद प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल के सामने रखा जा सकता है, जो जीएसटी के स्लैब से लेकर दरों में बदलाव पर निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है.

ये भी पढ़ें: अब बैंक कर्मचारियों की बढ़ने वाली है सैलरी, 5 महीने में फाइनल हो जाएगा फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget