एक्सप्लोरर

Biggest SME IPO: दलाल स्ट्रीट पर आ रहा है सबसे बड़ा आईपीओ, पैसा लगाने के लिए हो जाइए तैयार 

IPO Market: एसएमई सेगमेंट में स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट के 105 करोड़ रुपये के आईपीओ को सबसे बड़ा माना जाता है. अब यह इंजीनियरिंग कंपनी टॉप स्पॉट अपने कब्जे में ले लेगी...

IPO Market: पिछले साल से ही देश में आईपीओ मार्केट में मजबूती बनी हुई है. एक के बाद एक आ रहे छोटे-बड़े आईपीओ न सिर्फ कंपनियों, बल्कि निवेशकों की भी झोलियां भर रहे हैं. अब दलाल स्ट्रीट पर बड़ा धमाका होने जा रहा है. देश का सबसे बड़ा एसएमई आईपीओ (SME IPO) मार्केट में 15 मार्च को एंट्री करने जा रहा है. इस पर आप 19 मार्च तक दाव लगा पाएंगे. इस 189.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1.31 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. यह एसएमई आईपीओ केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का है. इसकी एंकर बुक 14 मार्च को खुल जाएगी. 

रिटेल इनवेस्टर्स लगा सकेंगे 1.4 लाख रुपये

केपी ग्रीन इंजीनियरिंग (KP Green Engineering IPO) फैब्रिकेटिड गेल्वनाइज्ड स्टील प्रोडक्ट बनाती है. एसएमई कंपनी का आईपीओ सिर्फ फ्रेश इश्यू है. इसमें ऑफर फॉर सेल का ऑप्शन नहीं है. आईपीओ का प्राइस बैंड 137 से 144 रुपये के बीच रखा गया है. गुजरात की इस कंपनी ने 6.58 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए रिजर्व रखे हैं. इसके अलावा आधा इश्यू क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 35 फीसदी शेयर रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखे हैं. निवेशकों को इस आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए कम से कम 1000 शेयर खरीदने होंगे. रिटेल इनवेस्टर्स इसमें 1.4 लाख रुपये ही लगा सकेंगे. 

मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए ला रही आईपीओ 

एसएमई सेगमेंट (SME Segment) में अब तक स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट के 105 करोड़ रुपये के आईपीओ को सबसे बड़ा माना जाता है. इसके बाद आश्का हॉस्पिटल्स के 101.6 करोड़ रुपये के आईपीओ का नंबर आता है. चित्तौडगढ़ डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, अब केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का आईपीओ टॉप स्पॉट पर आ जाएगा. आईपीओ से मिलने वाले पैसों में से 156.1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में करेगी. बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल अन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा.

लगातार बढ़ रहा कंपनी का मुनाफा 

यह एसएमई कंपनी गुजरात के वडोदरा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के जरिए फिलहाल बिजनेस कर रही है. नया प्लांट भरूच में खोला जाएगा. इससे वह नए प्रोडक्ट उतारने के साथ ही उत्पादन क्षमता बढ़ा सकेगी. कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में 12.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 11.3 करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें 

Britannia: एक दिन की इंटर्नशिप के 3 लाख रुपये, भारतीय कंपनी ने दिया सपने जैसा ऑफर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget