एक्सप्लोरर

Britannia: एक दिन की इंटर्नशिप के 3 लाख रुपये, भारतीय कंपनी ने दिया सपने जैसा ऑफर 

Britannia Treat Croissant: ब्रिटानिया की तरफ से यह विशेष ऑफर इंस्टाग्राम पर चल रहा है. इसमें चुने हुए शख्स को सिर्फ एक दिन ब्रिटानिया के ऑफिस में गुजारना होगा और उसे 3 लाख रुपये मिल जाएंगे.

Britannia Treat Croissant: दिग्गज इंडियन फूड प्रोडक्ट कंपनी ब्रिटानिया (Britannia) ने एक ऐसा ऑफर निकाला है, जिसमें चुने गए शख्स को ऑफिस में एक दिन गुजारने के लिए 3 लाख रुपये दिए जाएंगे. यह एक दिन की शानदार इंटर्नशिप हर कोई करना चाहेगा. यह ऑफर ब्रिटानिया ट्रीट क्रॉसां (Britannia Treat Croissant) की तरफ से दिया गया है. 

ब्रिटानिया के ऑफिस में गुजारना होगा एक दिन 

जानकारी के अनुसार, फूड प्रोडक्ट कंपनी ने यह इंटर्नशिप अवसर क्रॉसां प्रोनंसिएशन एक्सपर्ट के नाम से आया है. इसमें जीतने वाले को एक दिन ब्रिटानिया के ऑफिस में रहकर कर्मचारियों को इस मशहूर फ्रेंच पेस्ट्री क्रॉसां का नाम सही तरीके से लेना सिखाना है. अगर आप भी आसानी से पैसा कमाना चाहते हैं तो यह अवसर आपके लिए ही है. क्रॉसां को भारत में काफी पसंद किया जाता है. मगर, इसका नाम सही तरीके से लेना लोगों को मुश्किल लगता है. 

इस तरीके से करना होगा अप्लाई 

अगर आप भी 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं और भाषा एवं उसे बोलने के तरीके को लेकर उत्साहित रहते हैं तो अनोखा इंटर्नशिप अवसर आपके लिए ही है. ब्रिटानिया का यह अवसर पूरे भारत के लिए है. इसमें शामिल होने के लिए आपको कंपनी के व्हाट्सएप चैनल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसका रजिस्ट्रेशन लिंक ब्रिटानिया क्रॉसां के इंस्टाग्राम बायो में मिल जाएगा. इसके बाद आपको कुछ सवालों के जवाब देने होंगे फिर आपको कंपनी का इंस्टाग्राम पेज फॉलो करना होगा और उस पर 2 टास्क पूरे करने होंगे. यदि आप चुने गए तो 3 लाख रुपये आपकी झोली में होंगे.

क्रॉसां का सही उच्चारण सिखाना होगा 

कंपनी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दिन की इंटर्नशिप करने वाला हमारे लोगों को क्रॉसां का सही उच्चारण करना सिखाएगा. उसे ब्रिटानिया क्रॉसां की आवाज बनने का मौका दिया जाएगा. अगर आप इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो 10 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए एप्लीकेशन 4 मार्च को खोली गई थी. क्रॉसां को अभी तक लग्जरी स्नैक माना जाता है. हम इसे आम लोगों की पसंदीदा चीज बनाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें 

FTA: भारत और ईएफटीए के बीच होगा फ्री ट्रेड अग्रीमेंट, यूरोप के साथ बढ़ेगा व्यापार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget