एक्सप्लोरर

Gautam Adani: जानिए अडानी ग्रुप में क्या करते हैं गौतम अडानी के दोनों बेटे करण और जीत, कितनी है उनकी नेट वर्थ 

Karan Adani and Jeet Adani: गौतम अडानी की नेट वर्थ 84 अरब डॉलर है. अब उनके दोनों बेटे करण अडानी और जीत अडानी ग्रुप की कई कंपनियों का कामकाज संभालते हैं.

Karan Adani and Jeet Adani: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की गिनती देश और दुनिया के सबसे रईस इंसानों में की जाती है. उन्होंने एक छोटी सी कंपनी को अब ग्लोबल बिजनेस ग्रुप में तब्दील कर दिया है. लोग उनकी लाइफस्टाइल, लग्जरी लाइफ, प्रॉपर्टी समेत नेट वर्थ के बारे में जानना चाहते हैं. आज हम आपको उनके बेटों करण अडानी (Karan Adani) और जीत अडानी (Jeet Adani) के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जान लेते हैं कि दोनों क्या करते हैं. 

गौतम अडानी देश के दूसरे और दुनिया के 17वें सबसे अमीर इंसान

गौतम अडानी देश के दूसरे और दुनिया के 17वें सबसे अमीर इंसान हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 84 अरब डॉलर है. उनके नेतृत्व में अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 242.73 अरब डॉलर आंका गया है. उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से पढ़ाई शुरू की थी मगर, ग्रेजुएशन पूरी करने के बजाय पिता के साथ बिजनेस में जुड़ गए. आज उनकी कंपनियां एनर्जी, पोर्ट्स, माइनिंग, गैस, डिफेंस,एयरोस्पेस और एयरपोर्ट सेक्टर में काम करती हैं.

करण अडानी संभालते हैं अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड 

गौतम अडानी के दोनों बेटे अडानी ग्रुप का कारोबार संभालते हैं. करण अडानी उनके बड़े बेटे हैं. उन्होंने अमेरिका की परड्यू यूनिवर्सिटी (Purdue University) से पढ़ाई की है. उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई से ली गई है. फिलहाल वह अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports and SEZ) के एमडी हैं. यह कंपनी देश की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटर है. इसके अलावा करण अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airport Holdings), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) और एसीसी लिमिटेड (ACC Limited) के बोर्ड में भी डायरेक्टर हैं. उनकी नेट वर्थ लगभग 12 अरब डॉलर आंकी जाती है. उनकी शादी परिधि श्रॉफ (Paridhi Shroff) से हुई है. उनकी एक बेटी है जिसका नाम अनुराधा है. 

अडानी ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट फाइनेंस हैं छोटे बेटे जीत अडानी 

गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया है. जीत फिलहाल अडानी ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट फाइनेंस हैं. इसके अलावा वह अडानी डिजिटल लैब्स (Adani Digital Labs) और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airport Holdings) के बोर्ड में डायरेक्टर भी हैं. उनकी शादी दीवा जेमीन शाह (Diva Jaimin Shah) से साल 2023 में हुई थी.

ये भी पढ़ें 

Naotaka Nishiyama: जापानी सीईओ को हो गया भारत से प्यार, बोले-दुनिया को चाहिए भारतीय लीडरशिप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget